मनमोहन सिंह बने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य, 2024 तक रहेगा कार्यकाल

Webdunia
सोमवार, 19 अगस्त 2019 (16:50 IST)
जयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा सदस्य चुन लिए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद रविवार शाम को डॉ. सिंह को कांग्रेस के टिकट पर राजस्थान से राज्यसभा का सदस्य चुन लिया गया है।
 
19 अगस्त, सोमवार को जयपुर में डॉ. सिंह को राज्यसभा सदस्य का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। भाजपा के राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य मदनलाल सैनी के आकस्मिक निधन की वजह से यह सीट खाली हुई थी।
 
डॉ. मनमोहन सिंह निर्विरोध चुने गए हैं। बीजेपी ने या फिर किसी निर्दलीय ने मनमोहन सिंह के खिलाफ पर्चा नहीं भरा था। स्मरण रहे कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को राज्यसभा की सदस्यता के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।
 
नामांकन के दौरान मनमोहन सिंह (86) के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अविनाश पांडे भी मौजूद थे। डॉ. सिंह लगभग 3 दशकों से असम से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रहे है और उनका कार्यकाल 14 जून को समाप्त हो चुका है। मनमोहन सिंह 3 अप्रैल, 2024 तक राज्यसभा सदस्य रहेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

big disasters of uttarakhand : उत्तराखंड की 5 बड़ी प्राकृतिक आपदाएं, जिनमें गई हजारों लोगों की जान

Uttarakhand Cloudburst : उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, हर्षिल आर्मी कैंप तबाह, कई जवानों के लापता होने की आशंका

YouTube का बड़ा ऐलान : अब इन वीडियो पर नहीं मिलेगा पैसा, कहीं आपका चैनल भी तो लिस्ट में नहीं?

Maharashtra: 20 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे मिलकर लड़ेंगे स्थानीय निकाय चुनाव

dharali : 10 तस्वीरों में देखिए कुदरत का कहर, चंद सेकंड्‍स में मलबे में दबा खूबसूरत धराली

सभी देखें

नवीनतम

Uttarkashi Cloud Burst : उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही, 4 लोगों की मौत, 130 को बचाया गया

Ed ने बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े मामले में अनिल अंबानी से 10 घंटे तक पूछताछ की

क्रिप्टो धोखाधड़ी मामले में अमेरिका में गिरफ्तार भारतीय की 42 करोड़ की संपत्ति कुर्क

दिल्ली हाई कोर्ट ने बिहार चुनाव के लिए एक समान चुनाव चिह्न के अनुरोध वाली याचिका पर मांगा जवाब

प्रयागराज: मां गंगा का विशेष निरीक्षण, सब इंस्पेक्टर के घर आशीर्वाद देने पहुंचीं मैया

अगला लेख