मन की बात में पीएम मोदी ने की कच्छ के लोगों की सराहना, जानिए क्या है वजह?

Webdunia
रविवार, 18 जून 2023 (11:18 IST)
PM Modi Mann ki baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि तूफान में कच्छ के लोगों ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए विकसित सोच जरूरी।
 
उन्होंने कहा कि अभी हमने 2-3 दिन पहले देखा कि देश के पश्चिमी छोर पर कितना बड़ा साइक्लोन आया। इसने कच्छ में कितना कुछ तहस नहस कर दिया। कच्छ के लोगों ने जिस हिम्मत और तैयारी के साथ इतने खतरनाक तूफान का सामना किया, वो उतना ही महत्वपूर्ण।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2 दशक के विनाशकारी भूकंप के बाद जिस कच्छ के बारे में कहा जाता था कि वो कभी नहीं उठ पाएगा, आज वही जिला देश के तेजी से विकसित होते जिलों में से एक है। मुझे विश्वास है कि साइक्लोन बीपरजॉय ने जो तबाही मचाई, उससे कच्छ के लोग जल्दी उबर जाएंगे। 
 
पीएम मोदी ने कहा कि बड़े से बड़ा लक्ष्य हो, कठिन से कठिन-चुनौती हो, भारत के लोगों का सामूहिक बल, सामूहिक शक्ति, हर चुनौती का हल निकाल देता है। देश की इच्छाशक्ति से अभिभूत।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं पर किसी का नियंत्रण नहीं है, लेकिन आपदा प्रबंधन की जो ताकत भारत ने वर्षों में विकसित की है, वह आज मिसाल बन रही है। प्राकृतिक आपदाओं से मुकाबला करने का एक बड़ा तरीका है प्रकृति का संरक्षण।
 
उन्होंने कहा कि आमतौर पर 'मन की बात' हर महीने के आखिरी रविवार को आपके पास आती है, लेकिन इस बार यह एक हफ्ते पहले हो रही है। आप सभी जानते हैं, मैं अगले हफ्ते अमेरिका में रहूंगा और वहां कार्यक्रम काफी व्यस्त होने वाला है, और इसलिए मैंने सोचा कि मैं जाने से पहले आपसे बात कर लूं, इससे बेहतर क्या हो सकता है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

हाथरस हादसे के पीड़ितों के परिजनों से मिले राहुल गांधी, सरकार से की यह मांग

अमृतपाल सिंह आज लेगा सांसद के रूप में शपथ, दिल्ली ले जाएगी पुलिस

ब्रिटेन में 14 साल बाद लेबर पार्टी की सत्ता में वापसी, सुनक ने स्वीकार की हार

हरियाणा में 12 IAS अधिकारियों का तबादला, अनुराग रस्तोगी बने गृह सचिव

तेलंगाना में BRS को झटका, 6 MLC कांग्रेस में शामिल

अगला लेख
More