Maratha Reservation : मनोज जरांगे को नहीं मिली प्रदर्शन की अनुमति, मुंबई पुलिस ने थमाया नोटिस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 25 जनवरी 2024 (19:52 IST)
Manoj Jarange did not get permission to protest : मुंबई पुलिस ने गुरुवार को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे को नोटिस जारी करके कहा कि शहर का कोई भी मैदान इतनी भारी भीड़ को समायोजित नहीं कर सकता है और उन्हें अपना आंदोलन नजदीकी नवी मुंबई में करना चाहिए। जरांगे अपने हजारों समर्थकों के साथ महाराष्ट्र की राजधानी की तरफ बढ़ रहे हैं।
 
जरांगे ने शुक्रवार से दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में अपना विरोध प्रदर्शन शुरू करने की योजना बनाई है। पुलिस ने सुझाव दिया है कि वह नवी मुंबई के खारघर इलाके में ‘इंटरनेशनल कॉर्पोरेट पार्क’ का विकल्प चुनें। यह नोटिस आजाद मैदान पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 149 के तहत जारी किया गया। यह धारा पुलिस को संज्ञेय अपराधों को रोकने के लिए कदम उठाने की शक्ति देती है।
 
नोटिस में कहा गया है कि जरांगे को आंदोलन करने के संबंध में समय-समय पर उच्चतम न्यायालय और बंबई उच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्देशों का पालन करना चाहिए और यदि प्रदर्शनकारी इन निर्देशों का पालन करने में विफल रहते हैं, तो इसे अदालत की अवमानना ​​माना जाएगा।
 
बीस जनवरी को हजारों समर्थकों के साथ जालना जिले से मुंबई की ओर मार्च पर निकले जरांगे मांग कर रहे हैं कि राज्य सरकार नौकरियों और शिक्षा में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत मराठा समुदाय को आरक्षण दे।
 
शिंदे-भाजपा सरकार ने मराठों को गुमराह किया : कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के नेतृत्व वाले आंदोलन के संदर्भ में गुरुवार को कहा कि एकनाथ शिंदे सरकार ने आरक्षण पर मराठों को गुमराह किया और यही कारण है कि समुदाय के सदस्य मुंबई मार्च कर रहे हैं।
 
जरांगे जालना से मुंबई तक मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं और मराठों को कुनबी प्रमाण पत्र दिए जाने एवं उनके लिए राज्य सरकार द्वारा कोटा की घोषणा किए जाने तक आंदोलन को महानगर में जारी रखने की योजना है। कुनबी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में सूचीबद्ध हैं।
 
पटोले ने पूछा, मराठा समुदाय का मुंबई आना शिंदे-भाजपा सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है। शिंदे-फडणवीस-अजित पवार सरकार ने मराठा समुदाय को गुमराह किया। जरांगे के साथ चर्चा करने वाले दोनों मंत्री कहां छिपे हुए हैं। राज्य सरकार ने जरांगे के साथ वार्ता की थी और कहा था कि यह मराठा समुदाय को आरक्षण देगी लेकिन कुछ नहीं हुआ।
ALSO READ: Maratha Reservation : आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे ने की CM शिंदे और डिप्‍टी CM से यह अपील
पटोले ने कहा कि जब जरांगे ने हजारों समर्थकों के साथ मुंबई मार्च शुरू किया है तब भी सत्तारूढ़ गठबंधन ने कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने दावा किया कि राज्य के दो मंत्री जरांगे से निरंतर संपर्क में थे लेकिन वे कहीं नहीं दिख रहे हैं, और समुदाय के लिए कोटा की समय सीमा तय किए जाने के बावजूद कोई चर्चा नहीं हुई और न ही कोई निर्णय लिया गया। पटोले ने कहा, शिंदे सरकार मराठों को केवल तारीख दे रही है जो समुदाय का घोर अपमान है।
ALSO READ: Maratha Reservation : मनोज जरांगे का दावा, कुनबी जाति के हैं मराठा समुदाय के सदस्य
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि सत्ता में आने पर एक महीने के अंदर वह समुदाय को आरक्षण देंगे। पटोले ने कहा कि शिंदे सरकार जून 2022 से सत्ता में है लेकिन मराठा आरक्षण पर कोई निर्णय नहीं लिया गया।
 
उन्होंने कहा, अब फडणवीस और भाजपा चुप क्यों हैं? भाजपा कोटा विरोधी है और किसी सामाजिक समूह को आरक्षण नहीं देगी। आरक्षण के मुद्दे पर, भाजपा सरकार ने राज्य में मराठा समुदाय और ओबीसी के बीच दरार पैदा कर पाप किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि आरक्षण की 50 प्रतिशत की ऊपरी सीमा हटाना और जातिवार गणना ही आरक्षण के मुद्दे का एकमात्र समाधान है।(एजेंसियां)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

रामनगरी अयोध्या धाम फिर से हाईअलर्ट पर, राजा राम के दरबार की होगी प्राण प्रतिष्ठा

Land for Job Scam : लालू प्रसाद को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की कार्यवाही पर रोक की याचिका

UP : ससुराल से प्रेमी संग गायब हुई दुल्हन, पंचायत ने सुनाया यह अनोखा फैसला

Russia Ukraine War : शांति वार्ता को लेकर असमंजस के बीच रूस-यूक्रेन ने एक-दूसरे पर किया हमला, 1 बच्ची की मौत

Miss Thailand Suchata Chuangsri ने जीता Miss World 2025 का खिताब

अगला लेख