Maratha Reservation : मनोज जरांगे का दावा, मराठा आरक्षण के मुद्दे पर सरकार ने बदला बयान

Webdunia
गुरुवार, 14 दिसंबर 2023 (17:04 IST)
Manoj Jarange's claim regarding Maratha reservation : कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने गुरुवार को दावा किया कि सरकार ने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर अपने बयान बदल दिए हैं और इसलिए वह समुदाय के अन्य सदस्यों के साथ 17 दिसंबर को एक बैठक करेंगे, ताकि यह तय किया जा सके कि अपने आंदोलन को कैसे आगे बढ़ाया जाए। जरांगे ने मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए सरकार को 24 दिसंबर तक की समय सीमा दी है।
 
कार्यकर्ता ने छत्रपति संभाजीनगर के एक अस्पताल में कहा कि आंदोलन को आगे कैसे ले जाना है, इस पर निर्णय लेने के लिए 17 दिसंबर को जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में एक बैठक होगी। उन्हें इस अस्पताल भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, हम 24 दिसंबर के बाद मराठा समुदाय की एक बैठक आयोजित करने वाले थे। लेकिन कुछ चीजें हुई हैं और इस वजह से हम पहले बैठक की व्यवस्था कर रहे हैं।
 
जरांगे ने कहा, सरकार ने पहले ही कहा था कि वह अंतरवाली सराटी में हुई घटना से संबंधित मामले वापस ले लेगी। मगर उन्होंने वहां लोगों को गिरफ्तार कर लिया। (राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री) छगन भुजबल की बात सुनने के बाद सरकार ने मराठा आरक्षण पर अपना बयान बदल दिया है।
 
जालना के अंतरवाली सराटी गांव में मराठा आरक्षण के लिए आयोजित प्रदर्शन एक सितंबर को हिंसक हो गया, जिसमें पुलिसकर्मियों सहित कुछ लोग घायल हो गए थे। जरांगे ने कहा, सरकार ने हमें मराठा आरक्षण के बारे में भी लिखित में नहीं दिया है। भुजबल हिंसा की बात करते हैं लेकिन हमारे खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
 
प्रतिष्ठित ओबीसी नेता भुजबल ने बुधवार को विधानसभा में एक सनसनीखेज दावा किया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि उनकी गोली मारकर हत्या की जा सकती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मराठा आरक्षण के लिए जारी आंदोलन के बीच उन्हें पिछले दो महीनों से अपशब्द कहे जा रहे हैं और धमकियां मिल रही हैं।
 
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण प्रदान करने के वास्ते ओबीसी श्रेणी के तहत मराठाओं को शामिल करने का मुखर विरोध कर रहे हैं। जरांगे ने भुजबल की आलोचना की और दावा किया कि मंत्री अपने खिलाफ दर्ज (कथित भ्रष्टाचार के) मामले वापस हो जाएं, इसलिए बयान दे रहे हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Punjab floods : 4 दशक की सबसे भीषण बाढ़ से जूझता पंजाब, 2.56 लाख लोग चपेट में, 29 की मौत, पानी में बहते पशु, छतों पर टेंटों में गुजरती रातें, क्यों जलमग्न है 'रोटी की टोकरी'

मोदी जी 'तेरे नाम' के सलमान की तरह हमेशा रोते रहते हैं, प्रियंका गांधी ने ऐसा क्यों कहा

iPhone 17 की लॉन्च की तारीख का ऐलान, भारत में क्या रहेगी कीमत, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी किए जाएंगे पेश

Semicon India 2025 में पहली ‘मेड इन इंडिया’ Vikram 32-bit chip चिप लॉन्च़ खूबियां जानेंगे तो गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

पीएम मोदी की बात सुन भावुक हुए बिहार बीजेपी अध्यक्ष, दिलीप जायसवाल के छलके आंसू

सभी देखें

नवीनतम

विघ्नहर्ता के नाम पर खुद विघ्‍न डाल रहे जिम्‍मेदार, आभार-सत्‍कार के गेट से रौंदा सड़कों का ट्रैफिक, जिम्‍मेदार नहीं उठा रहे फोन

Pakistan के PM शाहबाज शरीफ ने फिर करवाई बेइज्जती, 3 साल बाद पुतिन के सामने एक बार फिर हुए शर्मिंदा

Earthquake zones in india : अफगानिस्तान में भूकंप का तांडव, जानिए भारत में किन जगहों पर है भूकंप का सबसे ज्यादा खतरा

मराठा आरक्षण मुद्दे से छगन भुजबल नाराज, कैबिनेट बैठक से पहले निकले बाहर

Maruti Victoris हुई पेश, Hyundai Creta और Kia Seltos को देगी टक्कर, कीमत और फीचर्स को लेकर कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख