बड़ा सवाल! क्यों समय पर नहीं लौट रहा मानसून...

Webdunia
गुरुवार, 21 सितम्बर 2017 (12:09 IST)
अहमदाबाद। मौसम विभाग का मानना है कि लगातार पिछले सात साल से दक्षिण पश्चिम मानसून अपने तय समय से लौट नहीं रहा है और इसके कारणों को जानने के लिए विस्तृत अध्ययन की जरूरत है।
 
मौसम विज्ञान केंद्र के स्थानीय निदेशक तथा वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जयंत सरकार ने बताया कि गुजरात समेत कुछ पश्चिमी क्षेत्रों में मानसून के लौटने का सामान्य समय 15 सितंबर है। पर 2011 से ही ऐसा नहीं हो रहा है।
 
उन्होंने कहा कि अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह क्यों हो रहा है। इसके पीछे जलवायु सबंधी कोई कारण है या फिर अन्य कोई कारण। इसे जानने के लिए विस्तृत अध्ययन और आंकडों के विश्लेषण की जरूरत है। यह मानसून हर साल मई के अंत या जून की शुरुआत में केरल के तट के जरिये भारत में पहुचने की दस्तक देता है।
 
सरकार ने कहा कि इसी वजह से कई बार नवरात्रि जैसे त्योहार के दौरान भारी वर्षा भी हो जाती है। इस बार भी इस दौरान मध्यम वर्षा की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। ज्ञातव्य है कि गुजरात में इस बार अब तक मानसूनी वर्षा के औसत के 110 प्रतिशत से भी अधिक बरसात हो चुकी है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नामीबिया, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

डोनाल्‍ड ट्रम्‍प का नया टैरिफ बम, ईराक समेत इन देशों पर लगाया 30% Tariff, भारत के लिए क्या है राहत की बात

Air India Plane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे का खुलेगा राज, AAIB जल्‍द जारी करेगा जांच रिपोर्ट

Maharashtra : मासिक धर्म की जांच के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए, 8 पर मामला दर्ज

धर्मांतरण रैकेट की जड़ें तलाशेगी ATS, छांगुर बाबा और नीतू एक हफ्ते के पुलिस रिमांड पर

अगला लेख