मानसून अपडेट! पश्चिमोत्तर में मानसून सक्रिय, यहां बरसेगा पानी...

Webdunia
शुक्रवार, 21 जुलाई 2017 (07:52 IST)
चंडीगढ़। दक्षिण पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से पश्चिमोत्तर क्षेत्र में अगले 24 घंटों के दौरान अनेक स्थानो पर वर्षा तथा गरज के साथ बूंदाबादी होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में बारिश का दौर जारी है। 
 
मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमोत्तर क्षेत्र में अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। हरियाणा तथा पंजाब के कुछ स्थानों पर गुरुवार को वर्षा हुई तथा अन्य स्थानों पर बादल छाए रहे। क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। आसपास के इलाकों में वर्षा होने से उमस तथा पारे में कुछ गिरावट आई है। चंडीगढ़ का पारा 33 डिग्री, अंबाला में 33 डिग्री, हिसार में 30 डिग्री, करनाल में 31 डिग्री, गुरदासपुर तथा अमृतसर में 34 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। 
 
हिमाचल में कहीं-कहीं वर्षा हुई। शिमला में तीन मिमी वर्षा होने के बाद पारा 21 डिग्री रह गया। धर्मशाला में पारा 26 डिग्री, सुंदरनगर में 27 डिग्री, कांगड़ा में 31 डिग्री, नाहन में 27 डिग्री, ऊना में 32 डिग्री, कल्पा में 22 डिग्री और सोलन में 24 डिग्री रहा। अगले कुछ घंटों मे मानसून की सक्रियता बढ़ने से कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं। 
 
मध्यप्रदेश के दक्षिणी हिस्से में आने वाले तीन स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार है और इसके मद्देनजर लगातार मूसलाधार बारिश होने के चलते अलर्ट किया गया है। 
 
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बुधवार रात से बारिश हो रही है। वहां गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 54.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से मौसम शुष्क रहने के बाद गांगेय पश्चिम बंगाल में मानसून दोबारा सक्रिय हो गया है और इससे अगले दो से तीन दिनों में बारिश होगी।
 
तेलंगाना में अच्छी बारिश हो रही है। खम्मम जिले के कोथागुडेम और कई अन्य स्थानों पर सात सेंटीमीटर तक बारिश हुई। तेलंगाना में अगले पांच दिनों के दौरान बारिश होने या गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है।
Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

छत्तीसगढ़ के बाद गुजरात नगर निकाय चुनावों में भाजपा की बंपर जीत, 68 में 60 पर कब्जा, क्या बोले PM मोदी

पटना के भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी, 4 लोग हिरासत में लिए गए

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

CEC राजीव कुमार हुए सेवानिवृत्त, LS और JK विधानसभा समेत अनेक चुनाव कराए संपूर्ण

अगला लेख