मानसून अपडेट! पूर्वोत्तर में बाढ़ का कहर, मध्यप्रदेश में जोरदार बारिश

Webdunia
गुरुवार, 13 जुलाई 2017 (08:16 IST)
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर में भारी बारिश का दौर अब भी जारी है। असम में बाढ़ संबंधी घटनाओं में पांच और लोगों की मौत हो गई। अरूणाचल प्रदेश और मणिपुर में भी बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। इस बीच मध्यप्रदेश में मानसून ने जोरदार वापसी की है। महाकोशल और विंध्य के अधिकतर जिलों में पिछले 48 घंटे से बारिश हो रही है। 
 
दक्षिण-पश्चिमी मानसून पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में अपेक्षित समय से एक सप्ताह की देरी से पहुंचा। यहां भारी बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
 
पंजाब के अमृतसर में 153 मिमी बारिश के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना में 48 मिमी बारिश के बाद तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
हरियाणा के यमुनानगर, पानीपत, झज्जर, फरीदाबाद, रेवाड़ी, रोहतक, पंचकूला, भिवानी, गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र में भी बुधवार को जोरदार बारिश हुई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अधिकारी ने बताया कि असम में 2,500 गांव ब्रह्मपुत्र और इसकी सहायक नदियों की चपेट में आए। आज बाढ़ संबंधी घटनाओं में पांच लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 44 पर पहुंच गई। करीब एक लाख लोगों ने 231 राहत शिवरों में पनाह ली है।
 
मध्यप्रदेश में रीवा, सतना, कटनी में बाढ़ से हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में रीवा, सतना, कटनी, सागर, दमोह, छतरपुर, उमरिया, सागर, वीदिशा में भारी बारिश की संभावना है। इंदौर में भी बुधवार से अच्छी बारिश हो रही है। मालवा निमाड़ में अगले तीन दिन अच्छी बारिश की संभावना है।  
 
विश्व धरोहर काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) का करीब 75 प्रतिशत हिस्सा बाढ़ की चपेट में आ गया है, जिसमें दो मादा हॉग हिरण, एक एक नर स्वैम्प हिरण बह गए। इम्फाल के पांच जिलों में 20 प्रतिशत से अधिक धान की खेती अभी तक बर्बाद हो चुकी है।
 
अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने प्रशासन को ईटानगर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से लोगों को वहां से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों एवं राहत शिवरों तक पहुंचाने का आदेश दिया है।
 
बिहार में कई स्थानों पर तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई लेकिन राज्य के मुख्य शहरों में जलभराव की स्थिति कायम रही। उत्तर प्रदेश में भी बारिश हुई। वहीं, इलाहबाद के कई इलाकों में बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।
 
राजस्थान में उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर के कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटे में हल्की बारिश हुई। (एजेंसियां) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

Census : 16 साल बाद 16वीं जनगणना, कितना होगा खर्चा, क्या होगी प्रक्रिया, कब होगी शुरुआत, जानें हर सवाल का जवाब

सोनम रघुवंशी से उलट कहानी, प्रेमिका की मौत के बाद मांग में भरा सिंदूर, जिंदगीभर अविवाहित रहने का लिया संकल्प

Gold rate today : 1 लाख के पार पहुंचकर गिरा सोना, इतनी गिरीं कीमतें, चांदी भी हुई सस्ती

Aadhaar Card : घर बैठे फ्री में अपडेट होगा आधार कार्ड, नहीं लगाने होंगे सेंटर के चक्कर

भारतीय नागरिकों को बांग्लादेशी बता रही भाजपा, ममता बनर्जी ने लगाया यह आरोप

अगला लेख