अनुराग ठाकुर की विदाई, मनसुख मांडविया बने खेल मंत्री

WD Sports Desk
मंगलवार, 11 जून 2024 (15:56 IST)
मनसुख मांडविया ने मंगलवार को यहां खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय का कार्यभार संभाला और देश के खेल परिदृश्य को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करने का वादा किया।

गुजरात के पोरबंदर लोकसभा क्षेत्र से जीत दर्ज करने वाले 52 वर्षीय मांडविया 2021 में जब कोविड-19 महामारी अपने चरम पर थी तब स्वास्थ्य मंत्री थे। पिछली सरकार ने वह रसायन और उर्वरक मंत्री भी रहे थे।

मांडविया ने कार्यभार संभालने के बाद एक्स पर पोस्ट किया,‘‘देश के युवाओं को सशक्त बनाने और खेलों के क्षेत्र में देश को मजबूत बनाने के लिए आज मैंने शास्त्री भवन में खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय का कार्यभार संभाला। हम इन क्षेत्रों में मजबूती हासिल करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ मिलकर काम करेंगे।’’

मांडविया ने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर की जगह खेल मंत्रालय संभाला। इसके अलावा उन्होंने श्रम और रोजगार मंत्रालय का कार्यभार भी संभाला। मांडविया के साथ खेल मंत्रालय में रक्षा खडसे राज्य मंत्री हैं।

कोविड-19 महामारी के 2021 में चरम पर होने के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका निभाने वाले मनसुख मंडाविया को सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में अनुराग ठाकुर की जगह भारत का नया खेल मंत्री नियुक्त किया गया।

मंडाविया (52 वर्ष) ने गुजरात की पोरबंदर लोकसभा सीट पर अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी ललित वसोया को 3.83 लाख मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की।

मंडाविया को 2021 के मध्य में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी जब देश कोविड-19 संकट से जूझ रहा था। उस समय उन्होंने डॉ हर्षवर्धन की जगह ली थी जिन्हें फेरबदल के तहत मंत्रिपरिषद से हटा दिया गया था।

मंडाविया के मंत्रालय को तब ऑक्सीजन और दवाओं की आपूर्ति बढ़ाने और कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान टीकाकरण कार्यक्रम की देखरेख का काम सौंपा गया था। नई सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय जेपी नड्डा को दिया गया है।

हाल ही में संपन्न चुनाव मंडाविया का पहला लोकसभा चुनाव था। उनका जन्म एक जून 1972 को भावनगर में हुआ था। गुजरात से राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत होने से पहले उन्होंने 2002 में भावनगर जिले की पालीताना विधानसभा सीट से विधायक के रूप में जीत हासिल की थी।

अनुराग ठाकुर की विदाई

निवर्तमान खेल मंत्री ठाकुर लगातार तीसरी मोदी सरकार से हटाए गए 37 मंत्रियों में शामिल थे। ठाकुर सात जुलाई 2021 से इस पद पर थे और करीब तीन साल तक खेल मंत्री रहे। उनके कार्यकाल के दौरान भारत ने ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। फेरबदल के बाद किरेन रीजीजू से मंत्रालय संभालने के कुछ ही हफ्तों बाद तोक्यो खेलों में रिकॉर्ड सात पदक जीते।

खेल मंत्री के रूप में ठाकुर के कार्यकाल के दौरान भारत ने पहली बार 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए एक महत्वाकांक्षी दावेदारी शुरू करने की भी शुरुआत की।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

15000 रुपए खाते में डालेगी मोदी सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले, जानिए क्या है ELI स्कीम और किसे मिलेगा फायदा

सब्सिडी बंद की तो मस्क को अफ्रीका लौटना पड़ेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी

बुरारी मौतें: 7 साल बाद चूंडावत परिवार के बारे में अब भी लोगों में है जिज्ञासा

कौन हैं महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, क्या होंगी उनके लिए चुनौतियां

नारायण मूर्ति से उलट इंफोसिस, कंपनी कर्मचारियों को भेज रही है 9.15 घंटे से ज्यादा काम करने पर हेल्थ अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

भाजपा MLC ने बताया, 2022 में क्यों हुआ था शिवसेना का विभाजन?

हेमंत खंडेलवाल के भाजपा अध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव ने कहीं मन की बात !

विमान में बैठा था 2 फुट लंबा सांप, यात्रियों में हड़कंप

स्वेज की खाड़ी में तेल निकालने वाला जहाज पलटा, चालक दल के 4 सदस्यों की मौत

पुनर्जन्म के संकेतों से कैसे होती है नए दलाई लामा की पहचान, जानिए कैसे चुना जाता है उत्तराधिकारी

अगला लेख