WEF बैठक में शामिल होंगे कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री

Webdunia
शनिवार, 28 दिसंबर 2024 (17:50 IST)
World Economic Forum meeting: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, सीआर पाटिल, चिराग पासवान, के. राम मोहन नायडू और जयंत चौधरी अगले महीने विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) वार्षिक बैठक 2025 में शामिल होने के लिए स्विट्जरलैंड के दावोस जाएंगे। डब्ल्यूईएफ बैठक में तीन मुख्यमंत्री - देवेंद्र फडणवीस, चंद्रबाबू नायडू और रेवंत रेड्डी भी शामिल होंगे। बैठक में दुनिया भर के सैकड़ों वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और व्यापारिक नेता शामिल होंगे।
 
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू के साथ उनके बेटे और उनके राज्य के वरिष्ठ मंत्री नारा लोकेश भी शामिल होंगे। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, तमिलनाडु के मंत्री टीआरबी राजा और उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश खन्ना भी 20 जनवरी, 2025 से शुरू होने वाले दुनिया के अमीर और शक्तिशाली लोगों के 5 दिवसीय वार्षिक समागम में मौजूद रहेंगे।
 
दुनिया भर के नेता होंगे शामिल : दुनिया भर के 50 से अधिक राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों के अलावा, संयुक्त राष्ट्र, आईएमएफ, विश्व बैंक, इंटरपोल, नाटो, यूरोपीय सेंट्रल बैंक और डब्ल्यूटीओ जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के शीर्ष अधिकारियों के भी डब्ल्यूईएफ वार्षिक बैठक 2025 में शामिल होंगे। बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार और अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस सहित पाकिस्तान और बांग्लादेश के वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
 
रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री वैष्णव पिछली बैठक में स्मृति ईरानी और हरदीप सिंह पुरी के साथ शामिल हुए थे। इस बार वैष्णव के साथ जल शक्ति मंत्री पाटिल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पासवान, नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू और कौशल विकास एवं शिक्षा राज्य मंत्री चौधरी शामिल होंगे।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पहले इस बैठक में शामिल हो चुके हैं, लेकिन इस बार उनकी भागीदारी के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यह वार्षिक बैठक अमेरिका में सत्ता परिवर्तन, यूक्रेन युद्ध तथा पश्चिम एशिया संकट सहित विभिन्न भू-राजनीतिक और व्यापक आर्थिक मुद्दों की पृष्ठभूमि में होगी।
 
भारतीय उद्योगपति भी होंगे शामिल : इस बार के शिखर सम्मेलन में रिलायंस, टाटा, अदाणी, बिड़ला, भारती, महिंद्रा, गोदरेज, जिंदल, बजाज और वेदांता समूहों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी के अलावा, उनके समूहों के अगली पीढ़ी के नेता भी बैठक में मौजूद रह सकते हैं। इंफोसिस के सलिल पारेख, विप्रो के रिशाद प्रेमजी, रीन्यू के सुमंत सिन्हा, पेटीएम के विजय शेखर शर्मा और सीरम इंस्टीट्यूट के अदार पूनावाला के भी दावोस बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

New FASTag Annual Pass Details : 3000 रुपए का नया FASTag, 200 ट्रिप, 7,000 की होगी बचत, 15 अगस्त से शुरुआत, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

SIM Card के लिए सरकार ने बनाए नए Rules, KYC में पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत

सभी देखें

नवीनतम

Himachal Pradesh : जर्मनी में MBA कर रहा युवक लापता, परिवार ने CM सुक्खू से लगाई यह गुहार

Iran Vs Israel : ईरान को लेकर रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी, पुतिन की चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से फोन पर बात, तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने के कितने आसार

मुख्‍यमंत्री कैंप कार्यालय में धामी ने कर्मचारियों के साथ किया योग

तत्काल टिकट के लिए 1 जुलाई से पहले लिंक करना होगा आधार, वरना नहीं होगी बुकिंग, जानिए कैसे करें

ईरान को एक और झटका, हैकरों ने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज से उड़ाए करीब 8 अरब

अगला लेख