पहली बार राष्‍ट्रपति भवन में गूंजेगी शहनाई, जानिए कौन हैं दूल्हा और दुल्हन?

राष्‍ट्रपति भवन का मदर टेरेसा कॉम्पलेक्स आज पहली बार एक एतिहासिक शादी का गवाह बनेगा।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 12 फ़रवरी 2025 (12:55 IST)
Marriage in rashtrapati bhavan : राष्‍ट्रपति भवन का मदर टेरेसा कॉम्पलेक्स आज पहली बार एक एतिहासिक शादी का गवाह बनेगा। यहां सीआरपीएफ अधिकारी पूनम गुप्ता शादी के बंधन में बंधने वाली है। शादी में कुल 94 मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। राष्‍ट्रपति के आधिकारिक निवास में हो रही इस शादी की चर्चा पूरे देश में हो रही है। सभी दूल्हा और दुल्हन के साथ ही यह भी जानना चाहते हैं कि उन्हें इस प्रतिष्‍ठित इमारत में शादी की अनु‍मति कैसे मिल गई?
 
दुल्हा-दुल्हन CRPF में अधिकारी : पूनम गुप्ता सीआरपीएफ की सहायक महिला कमांडो हैं और अभी वो राष्ट्रपति भवन में पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) के पद पर तैनात हैं। 74वें गणतंत्र दिवस परेड में उन्होंने महिला दल का नेतृत्व किया था। पूनम की शादी अवनाश कुमार तिवारी के साथ हो रही है। 
 
मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली पूनम हमेशा से ही पढ़ाई में काफी अव्वल रही हैं। इंग्लिश लिटरेचर में मास्टर डिग्री लेने के बाद उन्होंने ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी से बी.एड किया। 2018 में उन्होंने यूपीएससी सीएपीएफ में 81वीं रैंक हासिल की थी।
 
दूल्हा अवनीश देवरिया के भाटपार रानी क्षेत्र का रहने वाला है। वो सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट हैं और जम्मू कश्मीर में पदस्थ हैं। अवनीश के पिता अनिल दार्जिंलिंग में एक चाय कारखाना में महाप्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। 
 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : 7 दिनों बाद सस्ता हुआ सोना, इतने गिरे दाम

EVM के डेटा को न करें डिलीट, EC को SC ने क्यों दिया ऐसा आदेश, मेमोरी और माइक्रोकंट्रोलर को लेकर प्रक्रिया की जानकारी भी मांगी

Stock market : 5 दिन की गिरावट में निवेशकों को लगा 16.97 लाख करोड़ रुपए का फटका, किन कारणों से लगातार गिर रहा है शेयर बाजार

लोगों में आक्रोश, PM मोदी को अमेरिका को देना चाहिए कड़ा संदेश, ट्रंप की बैठक से पहले फूटा शशि थरूर का गुस्सा

काली कमाई का RTO का करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा अब ईडी की रिमांड पर

सभी देखें

नवीनतम

भारत म्यांमार सीमा पर 173.73 करोड़ रुपए मूल्य की मेथामफेटामाइन गोलियां जब्त

पहली बार राष्‍ट्रपति भवन में गुजेंगी शहनाई, जानिए कौन हैं दूल्हा और दुल्हन?

फ्रांस के मार्सिले शहर में PM मोदी को क्यों याद आए सावरकर?

निर्धारित समय से थोड़ा पहले वापस लाए जाएंगे अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे NASA के 2 यात्री

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें नई कीमतें

अगला लेख