पैतृक गांव में हुआ शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता का अंतिम संस्कार, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

Webdunia
शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 (23:12 IST)
Martyr Captain Shubham Gupta : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में 22-23 नवंबर को आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान शहीद हुए आगरा के कैप्टन शुभम गुप्ता का शुक्रवार शाम 6 बजे आगरा जिले में स्थित उनके पैतृक गांव कुआं खेड़ा में अंतिम संस्कार किया गया।
 
छोटे भाई रिषभ ने उन्हें मुखाग्नि दी। हजारों की संख्या में जुटे लोगों ने इस दौरान ‘शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता अमर रहें’ और ‘भारत माता की जय’ के जयकारे लगाए। इससे पहले शहीद का पार्थिव शरीर खेरिया एयरपोर्ट से आगरा स्थित उनके घर पहुंचाया गया।
 
शहीद के अंतिम दर्शन के लिए यहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी शहीद के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद की मां बेटे के पार्थिव शरीर पर बेहोश होकर गिर पड़ीं, वहीं बेटे को सैल्यूट करते हुए पिता की आंखें भी नम हो गईं। 
 
इस बीच आगरा में सरकार की तरफ से शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के परिवार को 50 लाख रुपए का चेक दिया गया। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय 25-25 लाख के 2 चेक लेकर पहुंचे थे। इस दौरान कैप्टन शुभम की मां फफककर रो पड़ीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, लेकिन अब इसको लेकर कैबिनेट मंत्री विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ग़ाज़ा में भुखमरी और व्यापक कुपोषण के बढ़ते प्रमाण

खरगे बोले कांग्रेस ने पाकिस्तान के 2 टुकड़े किए, बताओ आपने क्या किया..

कावड़ियों की मौत पर मुख्‍यमंत्री सोरेन ने शोक जताया

धामी ने धर्मांतरण विरोधी कानून को और सख्त करने को कहा

आतंकी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, ग्रेजुएशन तक उठाएंगे खर्चा

अगला लेख