Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कृष्ण जन्मभूमि मामला: ईदगाह हटाने का अनुरोध करने वाली याचिका मंजूर

हमें फॉलो करें कृष्ण जन्मभूमि मामला: ईदगाह हटाने का अनुरोध करने वाली याचिका मंजूर
, गुरुवार, 19 मई 2022 (15:19 IST)
मथुरा। मथुरा की एक अदालत ने गुरुवार को वह याचिका विचारार्थ स्वीकार कर ली जिसमें शाही ईदगाह को हटाने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। हिंदू पक्ष के एक वकील ने यह जानकारी दी।
 
याचिका में दावा किया गया है कि ईदगाह का निर्माण केशवदेव मंदिर की जमीन पर किया गया जो भगवान कृष्ण का जन्मस्थान है। वकील हरि शंकर जैन ने कहा कि अदालत ने इस मामले में दायर कई याचिकाओं में से एक को विचार के लिए स्वीकार किया है।
 
कृष्ण जन्मभूमि परिसर 13.37 एकड़ क्षेत्र में फैला है। याचिका के अनुसार, मंदिर की भूमि पर ईदगाह बनाई गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुजरात में शादी का गिफ्ट खोलते ही हुआ धमाका, दूल्हे की आंखें पूरी तरह खराब, हालत गंभीर