Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'चिंतन' के बाद कांग्रेस की चिंता बढ़ी, पंजाब के दिग्गज नेता सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल

हमें फॉलो करें 'चिंतन' के बाद कांग्रेस की चिंता बढ़ी, पंजाब के दिग्गज नेता सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल
, गुरुवार, 19 मई 2022 (13:58 IST)
नई दिल्ली। पंजाब में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे सुनील जाखड़ गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। जाखड़ ने हाल ही में कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया था। 
 
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जाखड़ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‍डा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। नड्‍डा ने जाखड़ का भाजपा का दुपट्‍टा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जाखड़ का भाजपा में स्वागत है। उनकी पार्टी से हटकर एक अलग पहचान है। 
 
दूसरी ओर जाखड़ ने कहा कि यह फैसला लेना आसान नहीं था। कांग्रेस के साथ 50 साल का रिश्ता था। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूत करने की जरूरत है।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यासीन मलिक आतंकियों की फंडिंग के मामले में दोषी