लाइव डिबेट में मौलाना ने की महिला वकील के साथ मारपीट

Webdunia
बुधवार, 18 जुलाई 2018 (11:34 IST)
तीन तलाक और हलाला को लेकर एक निजी टीवी चैनल पर चल रहे लाइव डिबेट के दौरान मंगलवार को हाथापाई हो गई। मामला बरेली की निदा खान के खिलाफ मौलवियों की ओर से जारी फतवे को लेकर था। बहस के दौरान मुफ्ती एजाज अरशद कासमी खुद को रुढ़िवादी कहे जाने पर भड़क गए और उन्होने महिला वकील फराह फैज पर हाथ उठा दिया।
 
 
मारपीट की सूचना पर नोएडा पुलिस टीवी चैनल के ऑफिस पहुंची और मौलाना को हिरासत में ले लिया। मौलाना कासमी ऑल ​इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य हैं। वहीं, फराह फैज तीन तलाक मामले में मुख्य याचिकाकर्ता रही हैं। इनके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता अंबर जैदी भी बहस में भाग ले रही थीं।
 
 
मौलाना ने पहले अंबर जैदी के साथ बदसलूकी की। लेकिन बाद में वह फराज फैज पर भड़क गए। दोनों अपनी कुर्सी से उठकर खड़े हो गए। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। इसपर मुफ्ती ने फराह फैज के बाल नोंचते हुए कई तमाचे भी जड़ दिए।
मौलाना को हिरासत में लिए जाने के दौरान ही उनके समर्थक भी स्टूडियो पहुंच गए और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। उनका आरोप था कि महिला ने पहले मौलाना पर हाथ उठाया।
 
 
यह पहली बार नहीं जब किसी टीवी चैनल में बहस के दौरान मारपीट हुई हो। इससे पहले राधे मां के मसले पर बहस के दौरान भी एक टीवी चैनल पर साध्वी ने एक कथित स्वामी को थप्पड़ मार दिया था। (फोटो साभार- ट्विटर)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

Ballistic Missiles : ओडिशा में पृथ्वी-II और अग्नि-1 मिसाइलों का सफल परीक्षण, जानिए घातक मिसाइलों की खूबियां

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन, पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी निलंबित

अगला लेख