Weather update: हैदराबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट, इन राज्यों में हो सकती है बारिश

Webdunia
सोमवार, 19 अक्टूबर 2020 (10:43 IST)
नई‍ दिल्ली। मौसम विभाग ने सोमवार को भी हैदराबाद में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक हैदराबाद सहित पूरे तेलंगाना में एक बार फिर से बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं आंधी तूफान की आशंका व्यक्त की गई है।

भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अरब सागर के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र और ज्यादा मजबूत हो गया है। यह दबाव का क्षेत्र भारतीय तट से दूर जा रहा है। आंध्रप्रदेश और रायलसीमा में अगले 4 दिनों तक गरज-चमक और तेज हवा के साथ भारी बारिश की आशंका है।
ALSO READ: चीन से ही corona फैलने के सबूत, वुहान से फैली महामारी : डॉ. हर्षवर्धन
स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटे में गुजरात, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह पर भारी बारिश के साथ कई क्षेत्रों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना  है। इसके साथ ही महाराष्ट्र, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही कर्नाटक, केरल और दक्षिणी मध्यप्रदेश के भी कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

तेलंगाना, हैदराबाद और कर्नाटक के अनेक हिस्सों में रविवार को बाढ़ के हालात गंभीर बन गए। कर्नाटक के 4 प्रभावित जिलों में सेना को लगाया गया है। हैदराबाद में बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

अगला लेख