बड़ी खबर, पेंशन योजना में शामिल होने की अधिकतम उम्र बढ़ी

Webdunia
गुरुवार, 2 नवंबर 2017 (07:46 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) से जुड़ने की अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी गई है। जो व्यक्ति 60 वर्ष की आयु के बाद एनपीएस से जुड़ेंगे वे तीन वर्ष तक जुड़े रहने के बाद इससे बाहर निकलने का विकल्प भी अपना सकते हैं।  
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, एनपीएस के प्रति जागरूकता लाने के लिए पेंशन नियामक ने  पिछले कुछ वर्षों में कई उपाय किए हैं और अब इसके प्रति लोग जागरूक भी हुए हैं। नियामक ने  इसी अभियान के तहत एनपीएस निजी क्षेत्र मॉडल को अपनाते हुए इस योजना से जुड़ने की  अधिकतम आयु सीमा 60 से 65 वर्ष कर दी है। 
 
बयान में कहा गया है कि अब देश का कोई भी नागरिक 60 से 65 वर्ष की आयु में भी इस योजना  से जुड़ सकता है और 70 वर्ष की आयु तक इससे जुड़ा रह सकता है। जो व्यक्ति 60 वर्ष की आयु के बाद एनपीएस से जुड़ेंगे वे तीन वर्ष तक जुड़े रहने के बाद इससे बाहर निकलने का विकल्प भी अपना सकते हैं। 
 
इस व्यवस्था से सेवानिवृत्त हो रहे लोगों के इसे अपनाने की संभावना बढ़ गई है। 60 वर्ष की आयु के बाद जो लोग इससे जुड़ेंगे उनके लिए भी पेंशन फंड के साथ ही एनपीएस के तहत निवेश का विकल्प भी होगा। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख