आरक्षण को 'धीमी मौत' दे रही है BJP, विफलता को दबाने के लिए डाल रही है फूट : मायावती

Webdunia
शनिवार, 22 फ़रवरी 2020 (23:39 IST)
नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने शनिवार को भाजपा पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्गों को मिलने वाले आरक्षण को 'धीमी मौत' देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ताधारी दल अपनी विफलताओं से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए 'फूट डालो और राज करो' की नीति अपना रहा है।

बसपा पदाधिकारियों की अखिल भारतीय बैठक को संबोधित करते हुए उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने मुस्लिम समुदाय से अनुरोध किया कि वे परिश्रम करें और भावनाओं में न बहें।

पार्टी के एक बयान में मायावती को उद्धृत करते हुए कहा गया कि देश के मुसलमानों को भावनाओं में नहीं बहना चाहिए बल्कि हालात (देश के) को ध्यान में रखकर कुछ परिश्रम करना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले कांग्रेस ने ‘भावनात्मक राजनीति’ के जरिए मुस्लिम समुदाय का 'शोषण' किया और अब भाजपा सरकार उनके 'दमन' में दो कदम और आगे बढ़ गई। मायावती ने कहा कि लेकिन बसपा 'फूट डालो और राज करो' की ऐसी नीतियों के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

कांग्रेस पर जमकर भड़के सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- विपक्ष का चरित्र गिरगिट जैसा

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

अगला लेख