Hanuman Chalisa

नसीमुद्दीन पर मायावती का पलटवार

Webdunia
गुरुवार, 11 मई 2017 (21:32 IST)
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित नेता नसीमुददीन सिद्दीकी को ‘टेपिंग ब्लैकमेलर’ बताते हुए पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि उन्होंने पार्टी की सदस्यता अभियान में जमा हुआ करीब पचास फीसदी धन पार्टी कोष में जमा नहीं किया इसलिए उन्हें पार्टी से निकाला गया।
 
मायावती ने नसीमुद्दीन को एक आधारहीन नेता बताते हुए कहा कि वह ऐसे ही फोन टैप कर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से पैसे वसूल करते थे। वह पार्टी में अच्छे और काबिल मुसलमान नेताओं को आने ही नहीं देना चाहते थे।
 
मायावती ने पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा को ईमानदार और स्वच्छ छवि वाला नेता बताया। नसीमुद्दीन सिद्दीकी द्वारा प्रेस वार्ता में मायावती पर लगाये गये आरोपों के बाद शाम को बसपा सुप्रीमो ने मीडिया को बुलाया।
 
उत्तरप्रदेश के 2017 विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के लिये एक बार फिर ईवीएम को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा, नसीमुद्दीन को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मुस्लिम बहुल सीटों पर मुसलमानों को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी काफी समय पहले दी गई थी। जब नोटबंदी हुई तो चुनाव लड़ने के लिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और उनसे सदस्यता शुल्क लेने का काम सभी पार्टी नेताओं को दिया गया था, क्योंकि बसपा सदस्यों के चंदे के सहारे ही चुनाव लड़ती है। वह किसी भी उद्योगपति या धन्नासेठों से पैसा नहीं लेती है। 
 
उन्होंने कहा कि सभी पार्टी नेताओं ने सदस्यता की रसीदें पैसे के साथ पार्टी कार्यालय में जमा करा दी, लेकिन नसीमुद्दीन ने केवल पचास प्रतिशत पैसा ही जमा करवाया। उनसे बार-बार पैसा जमा करवाने को कहा गया लेकिन वे आनकानी करते रहे। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक पर सोनारपुरा में हमला, कपड़े फाड़े, हेलमेट पहनकर बचाई जान

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 'कमिटमेंट नहीं, अब एक्शन का समय', यही है धरती बचाने का सबसे बड़ा संदेश

उज्‍जैन के महाकाल मंदिर में कपल ने रचाई सगाई, वीडियो वायरल होते ही हंगामा, कैसे प्रतिबंधित एरिया में पहुंचा कैमरा

अगला लेख