मायावती के खिलाफ राखी सावंत लड़ेंगी चुनाव

Webdunia
मंगलवार, 13 दिसंबर 2016 (16:02 IST)
नई दिल्ली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) उत्तरप्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती के खिलाफ अभिनेत्री राखी सावंत को मैदान में उतारेंगी।  आरपीआई (ए) प्रमुख एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने आज यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राखी सावंत मायावती के खिलाफ उनकी पार्टी की उम्मीदवार होंगी। इस बारे में राखी से बातचीत हो चुकी है और वे बसपा प्रमुख से मुकाबले के लिए तैयार हैं। आठवले ने बताया कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में वे बॉलीवुड के कई अन्य कलाकारों के साथ चुनाव प्रचार करेंगे।
आरपीआई (ए) प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी ने उत्तरप्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोआ और मणिपुर विधानसभाओं में भाजपा के साथ गठबंधन करने का निर्णय किया है, लेकिन यदि संतोषजनक सीटें नहीं मिलीं तो पार्टी अकेले चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार है। उत्तरप्रदेश में वे 10 से 15 सीटों पर संतोष कर लेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में इस बार समाजवादी पार्टी (सपा) और बसपा के जीतने की उम्मीद कम है अलबत्ता भाजपा का भविष्य उज्ज्वल दिखाई दे रहा है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

सरकार से क्या चाहते हैं लोग? कर की दरें कम हों या छूट की सीमा बढ़े

Vision IAS पर सिविल सेवा परीक्षा के भ्रामक विज्ञापन के चलते 3 लाख का जुर्माना

हिंदुओं के नाम से लिया था होटलों का लाइसेंस, चला रहे थे मुस्लिम, GSRTC ने की कार्रवाई

भारत प्रत्यर्पित होगा मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

CBI ने देश भर में 350 करोड़ के क्रिप्टो पोंजी घोटाले का किया भंडाफोड़

सभी देखें

नवीनतम

'सत्ता के सेमीफाइनल' में जीत से जमी धामी की धमक

महाकुंभ : अखिलेश यादव ने प्रयागराज पहुंचकर लगाई संगम में डुबकी, BJP ने कहा- अब सकारात्मक बोलेंगे

कर्तव्य पथ पर दिखा डेयरडेविल्स शो, आसमान में गरजे राफेल-सुखोई, परेड में सेना का मनमोहक अंदाज

Indore : वीर शहीदों के प्रति नगर निगम की शर्मसार करने वाली लापरवाही, कब जागेंगे शहर के जिम्मेदार

MP : गणतंत्र दिवस पर CM यादव के बड़े ऐलान, इंदौर में फहराया तिरंगा

अगला लेख