Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

13 भारतीय मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना की फायरिंग, 5 घायल, 2 की हालत नाजुक, MEA ने उच्चायुक्त को किया तलब

Advertiesment
हमें फॉलो करें 13 भारतीय मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना की फायरिंग, 5 घायल, 2 की हालत नाजुक, MEA ने उच्चायुक्त को किया तलब

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , मंगलवार, 28 जनवरी 2025 (17:03 IST)
MEA Protests Against Sri Lanka Navy Firing On Indian Fishermen, 2 Seriously Injured : श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलवार सुबह डेल्फ्ट द्वीप के करीब 13 भारतीय मछुआरों को पकड़ने के दौरान गोलीबारी की। इसमें 5 भारतीय मछुआरे घायल हो गए। खबरों के मुताबिक 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बताया कि भारत ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा की गई गोलीबारी की घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
MEA ने बताया कि मछली पकड़ने वाली नाव पर सवार 13 मछुआरों में से 2 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज जाफना टीचिंग अस्पताल में चल रहा है। तीन अन्य मछुआरों को मामूली चोटें आईं और उनका इलाज किया जा रहा है। जाफना में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने घायल मछुआरों से अस्पताल में मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। मछुआरों और उनके परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की। 
 
विदेश मंत्रालय ने जताया विरोध : विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नई दिल्ली में श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को आज सुबह विदेश मंत्रालय में बुलाया गया और इस घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। कोलंबो में हमारे उच्चायोग ने भी इस मामले को श्रीलंका सरकार के विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया है।

भारत सरकार ने हमेशा मछुआरों से जुड़े मुद्दों को मानवीय तरीके से निपटाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। इसमें आजीविका संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखा गया है। किसी भी परिस्थिति में बल का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है। इस संबंध में दोनों सरकारों के बीच मौजूदा सहमति का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेश के लिए जापान में किया रोड शो, जापानी निवेशकों के साथ ‘इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट