स्‍वदेश लौटीं मीरा बाई, एयरपोर्ट पर कदम रखते ही लगे 'भारत माता की जय' के नारे

Webdunia
सोमवार, 26 जुलाई 2021 (17:32 IST)
नई दिल्ली, टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचने वालीं मीराबाई चानू सोमवार को स्वदेश पहुंच गईं। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।  एयरपोर्ट पर मौजूदा लोगों ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। इसके अलावा अधिकारियों और स्टाफ ने खड़े होकर तालियां भी बजाईं। वह सुरक्षा घेर में एयरपोर्ट से बाहर निकलीं।

देश की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने इतिहास रचते हुए टोक्यो ओलंपिक में रजत पदत जीता। उन्होंने वेटलिफ्टिंग में भारत को पहला सिल्वर मेडल दिलाया और टोक्यो ओलंपिक में भारत के पदकों का खाता भी खोला। मीराबाई चानू को इतिहास रचने पर पूरा देश बधाई दे रहा है। उन्हें बधाई देने वालों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जैसी हस्तियां शामिल हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी मीराबाई चानू को बधाई दी है। बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें विराट ओलंपिक की जर्सी पहने नजर आ रहे हैं। उस पर इंडिया भी लिखा है।

उन्होंने वीडियो में कहा, 'सारे देश की उम्मीदों का भार अपने कंधों पर उठा लिया, उन उम्मीदों को जीत में बदलने का हुनर खूब पता है मीराबाई चानू को। हमारे भारतीय एथलीटों को टोक्यो ओलंपिक में देखिए'

इस बीच यह भी खबर आ रही है कि मणिपुर की 26 साल की इस वेटलिफ्टर के पदक का रंग भी बदल सकता है। यदि ऐसा होता है तो भारतीय खिलाड़ी के लिए यह सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक होगी। दरअसल, गोल्ड जीतने वालीं चीन की वेटलिफ्टर होउ जिहुई का डोप टेस्ट होगा। अगर वह विफल रहती हैं तो मीराबाई को रजत के बजाय स्वर्ण पदक मिल सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख