मेनका गांधी की नसीहत, NRI 48 घंटे में कराएं विवाह पंजीयन, अन्यथा...

Webdunia
गुरुवार, 7 जून 2018 (12:13 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि भारतीय लड़कियों से शादी करने वाले एनआरआई पुरुषों को 48 घंटे के भीतर विवाह का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो पासपोर्ट और वीजा जारी नहीं किए जाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि इसके लिए पोर्टल तैयार किया गया है। एनआरआई दूल्हों से की जाने वाली शादी का इस पोर्टल पर पंजीकरण कराना निर्धारित समय सीमा में जरूरी होगा। अभी तक ऐसे पांच मामलों में एनआरआई दूल्हों के पासपोर्ट जब्त किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि भारतीय लड़कियों से शादी के बाद एनआरआई पुरुष भाग न सकें।
 
उल्लेखनीय है कि एनआरआई लड़के स्थानीय लड़कियों से शादी कर लेते हैं और फिर उन्हें छोड़कर चले जाते हैं। इस तरह के मामले पंजाब में सबसे ज्यादा सामने आते हैं। 
 
दअरसल, भारतीय लड़कियों से शादी कर एनआरआई पुरुषों के विदेश भागने की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अलावा विदेश मंत्रलय और गृह मंत्रलय साथ काम कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि तीनों मंत्रलयों के संयुक्त सचिवों की एक समिति बनाई गई है जो ऐसे मामलों में शिकायत आने पर कार्रवाई सुनिश्चित करती है। 
 
भारत में विवाह पंजीकरण के लिए कोई समयसीमा तय नहीं है। हालांकि विधि आयोग की एक रिपोर्ट में सिफारिश की गई है कि विवाह के 30 दिनों के भीतर रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य बनाया जाए और इस अवधि के बाद प्रतिदिन पांच रुपए के हिसाब से जुर्माना लगाया जाए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

उत्तराधिकारी की घोषणा टली, 90 साल के दलाई लामा बोले, मैं 30-40 साल और जीवित रहूंगा

20 साल बाद उद्धव-राज साथ, किसे नफा, किसे नुकसान, क्या महाराष्ट्र की राजनीति में लौट पाएगी 'ठाकरे' की धाक

तेजी से बढ़ता स्‍मार्ट और सबसे स्‍वच्‍छ इंदौर आखिर सड़क पर हुए भ्रष्‍टाचार के गड्ढों में क्‍यों गिर रहा है?

अमेरिका के खिलाफ भारत ने लिया बड़ा एक्शन, WTO में जवाबी टैरिफ का रखा प्रस्ताव

सभी देखें

नवीनतम

कंगना रनौत ने किया मंडी क्षेत्र का दौरा, बोलीं- 20 साल में भी सत्ता में नहीं लौटेगी कांग्रेस

बिहार चुनाव से पहले वोटिंग लिस्ट को लेकर मचे बवाल के बीच चुनाव आयोग का बड़ा बयान

सोना के भावों में आने वाला है बड़ा उतार-चढ़ाव, नजरें 9 जुलाई पर, कौनसी घटनाएं कर सकती हैं प्रभावित

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

F-35 जेट की मरम्मत के लिए ब्रिटेन की इंजीनियरिंग टीम केरल पहुंची

अगला लेख