Weather Updates : देश के 33 शहरों में गर्मी का तांडव, पारा पहुंचा 44 के करीब, IMD ने जारी की चेतावनी

Webdunia
गुरुवार, 28 अप्रैल 2022 (16:50 IST)
देश के उत्तरी राज्यों में लू का कहर जारी है। देश के करीब 33 शहरों में तापमान करीब 44 डिग्री का आंकड़ा छू गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, झारखंड में अप्रैल के बचे तीन दिनों में तापमान लगातार बढ़ेगा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राजस्थान में लू की चेतावनी जारी की है।
 
अगले 24 घंटों के दौरान विदर्भ, आंतरिक ओडिशा, बिहार, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड, गुजरात, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य महाराष्ट्र और अलग-अलग हिस्सों में लू की वापसी संभव है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान तेलंगाना के भी एक या दो हिस्सों में लू चल सकती है।
 
सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। केरल और कर्नाटक के दक्षिणी हिस्सों में एक या दो मध्यम बारिश के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी : मध्यप्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली किसी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने के कारण गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। इसी क्रम में बुधवार को राजगढ़ में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह बुधवार को देश में मैदानी क्षेत्रों में सबसे अधिक तापमान है।
 
राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री से. रिकॉर्ड किया गया। यह शहर में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को खंडवा, खरगोन, नर्मदापुरम, छतरपुर, राजगढ़, खजुराहो, दमोह, रतलाम, नीमच आदि शहरों में भी लू चलने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है। इससे मौसम शुष्क बना हुआ है। सूर्य की किरणें सीधी पृथ्वी पर पड़ने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। 
 
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार हवा का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है। सूर्य की किरणें पड़ने के कारण तापमान बढ़ रहा है। गुरुवार को गर्मी के तेवर और तीखे हो सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

व्लादिमीर पुतिन का डोनाल्ड ट्रंप को ऑफर, चीन भी होगा शामिल, 1 साल और बच सकती है दुनिया, जानिए क्या है संधि

25 लाख मुफ्त LPG कनेक्शन, नवरात्रि पर मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, कैसे मिलेगा, क्या हैं नियम व शर्तें

अब उत्तर प्रदेश में वाहनों पर जाति लिखवाई तो लगेगा जुर्माना, जाति को लेकर और भी बदलाव

I Love Muhammad बोर्ड विवाद क्या है, जिसे लेकर देशभर में मुस्लिम कर रहे हैं प्रदर्शन, कई जगह तोड़फोड़ और पथराव

दुनिया के ये देश भारतीयों को देते हैं सबसे ज्यादा सैलरी, अमेरिका नहीं है No.1 फिर भी क्यों है भारतीयों की पसंद

सभी देखें

नवीनतम

ट्रम्प के पहुंचते ही खराब हुआ एस्केलेटर, UN भाषण से पहले टेलीप्रॉम्प्टर बंद, फिर किया भारत-पा‍क जंग रुकवाने का दावा

भारत को 'ट्रंप टैरिफ' से राहत की उम्मीद, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान

बिहार के सुपौल में नाव पलटी, 12 लोग नदी में गिरे, 7 को बचाया

Satyendra Jain : AAP नेता सत्येंद्र जैन पर ED ने की बड़ी कार्रवाई, 7.44 करोड़ रुपए की संपत्ति की कुर्क

GST कटौती का फायदा अगर दुकानदार न दे तो क्या करें

अगला लेख