Weather update : ओडिशा में भारी वर्षा, तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी, जानिए देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Webdunia
सोमवार, 10 जनवरी 2022 (08:31 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत (North India) के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटे से जारी भारी बारिश से पारा तेजी के साथ नीचे लुढ़क गया है। इसके बाद मौसम के मिजाज में भारी तब्दीली आई है। मौसम विभाग चेतावनी दी कि है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा।

ALSO READ: उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, सफेद चादर में लिपटी 'देवभूमि'
 
विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे तक देश के पश्चिमी हिमालयी राज्यों और उत्तर-पूर्वी राज्यों के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 11 जनवरी से अगले 3 दिनों तक ओडिशा में भारी वर्षा, तूफान एवं ओलावृष्टि की चेतावनी दी है है।
ALSO READ: जम्मू और कश्मीर में भारी बर्फबारी, मुस्‍तैदी से डटे हैं भारतीय जवान, वीडियो हुआ वायरल
 
विभाग ने किसानों को अपनी फसल को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की सुझाव दिया है। आईएमडी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अगले 2-3 दिनों तक तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट आएगी। इसके साथ ही इन राज्यों के अधिकांश हिस्सों में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड में जमकर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के कारण कई रास्ते जाम हो गए हैं।
 
जम्मू-कश्मीर में रामबन जिले में भारी बर्फबारी और कई जगह भूस्खलन होने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार को तीसरे दिन भी बंद रहा जबकि एजेंसियों ने मौसम में सुधार के बीच सड़क पर यातायात बहाल करने के काम में तेजी लाई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aadhaar और PAN को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

मिनटों में 500 साल की कैलकुलेशन,130 करोड़ की लागत, बाढ़, सूखा, तूफान की सटीक जानकारी, 3 परम रुद्र सुपरकंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित

Cold Play बैंड से लेकर Diljit Dosanjh शो तक क्‍यों लाखों में बिक रहे लाइव कंसर्ट के टिकट?

क्या शेयर बाजार है Overbought, आ सकता है बड़ा करेक्शन?

योगी मॉडल को लेकर हिमाचल कांग्रेस में क्लेश, सुक्खू सरकार की सफाई, मंत्री विक्रमादित्य को हाईकमान की फटकार

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates: देशभर के 8 राज्यों में बारिश का कहर, देरी वापसी करेगा मानसून, मुंबई में 6 की मौत

भोपाल में 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, 3 गिरफ्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में आज सागर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव

लगातार बढ़ रहे समुद्री जलस्तर से कैसे निपटा जाए?

गडकरी का दावा, कई बार मिला प्रधानमंत्री बनने का ऑफर

अगला लेख