Hanuman Chalisa

पंजाब में वायुसेना का फाइटर प्लेन मिग-29 क्रैश

Webdunia
शुक्रवार, 8 मई 2020 (14:06 IST)
नवांशहर। पंजाब में नवांशहर के चुहारपुर गांव में भारतीय वायु सेना का एक मिग-29 लड़ाकू विमान तकनीकी खराबी आने के कारण शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा।
 
नवांशहर के उपायुक्त विनय बुबलानी के अनुसार, भारतीय वायु सेना का एक लड़ाकू विमान यहां खेतों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव गर्ग ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर हुआ।
 
उन्होंने कहा, ‘पायलट पूरी तरह ठीक है।‘ पायलट को होशियारपुर जिले के गढ़शंकर में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि विमान ने जालंधर में आदमपुर वायु सेना अड्डे से उड़ान भरी थी। दुर्घटना के बाद विमान में आग लगने पर दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची।
 
भारतीय वायु सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि मिग-29 विमान प्रशिक्षण अभियान पर था। उन्होंने बताया, ‘विमान में तकनीकी खामी आ गई थी और पायलट विमान पर काबू नहीं पा सका। वह सुरक्षित बाहर निकल गया।‘
 
अधिकारी ने बताया कि एक हेलीकॉप्टर से पायलट को बचाया गया और दुर्घटना की वजह पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं। नवांशहर और होशियारपुर जिलों के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं। चुहारपुर गांव दोनों जिलों की सीमा पर स्थित है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

इतना गर्म कैसे हो गया यूपी का बांदा जिला?

'तुम बिल्कुल पागल हो, मेरी वजह से जेल से बचे हो...' लेबनान हमले पर भड़के ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन पर लगाई फटकार

यूपी के स्कूलों में पुस्तकों की खरीद की होगी जांच, योगी सरकार कराएगी लाइब्रेरी आपूर्ति और भुगतान का सत्यापन

अगले 2 दिन में केरल पहुंचेगा मानसून; सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, रूस का बड़ा फैसला

लेबनान पर इजराइली हमलों से भड़का ईरान, अमेरिका से वार्ता रोकने की दी चेतावनी

अगला लेख