Weather Updates: उत्तर पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान गिरा, दिल्ली-एनसीआर में AQI मध्यम श्रेणी में

Webdunia
गुरुवार, 24 नवंबर 2022 (08:36 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण आंध्रप्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु तट के पास पश्चिम, मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ गहरा कम दबाव वाले क्षेत्र अब गहरे कम दबाव में बदल गया है।उत्तर पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। दिल्ली और एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में बना रहा।
 
अब 24 नवंबर को उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह चक्रवाती परिसंचरण 25 नवंबर तक कम दबाव का क्षेत्र बना सकता है। इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.4 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्रप्रदेश, उत्तरी तमिलनाडु और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कर्नाटक और लक्षद्वीप में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हुई। उत्तर-पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आई है जबकि मध्यभारत तथा पूर्वी भारत में मामूली गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली और एनसीआर के वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में बना रहा।
 
अगले 24 घंटों की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। आंध्रप्रदेश तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
 
कर्नाटक के शेष हिस्सों और रायलसीमा और लक्षद्वीप में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में रहेगा। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में दिन और रात के तापमान में कुछ और गिरावट आ सकती है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

इजराइल और ईरान को लेकर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, चली भारत-PAK के साथ वाली चाल

मुंबई की महिला से 19 लाख रुपए की ठगी, आरोपी YouTuber गिरफ्तार

UP में आकाशीय बिजली का कहर, एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 7 की मौत

PM मोदी 3 देशों की यात्रा के पहले चरण में साइप्रस पहुंचे

Weather Update : कर्नाटक में भारी बारिश से बिगड़े हालात, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी अलर्ट

अगला लेख