#MeToo सुषमा स्वराज ने अकबर पर लगे आरोपों पर साधी चुप्पी

Webdunia
मंगलवार, 9 अक्टूबर 2018 (15:32 IST)
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने मातहत राज्य मंत्री एमजे अकबर पर उनके पत्रकारीय जीवन के दौरान दो महिला पत्रकारों के यौन शोषण किए जाने के आरोपों पर मंगलवार को चुप्पी साध ली।
 
विदेश मंत्रालय में 'इंडिया फॉर ह्यूमेनिटी' पहल का शुभांरभ किए जाने के मौके पर कार्यक्रम समाप्त होने के बाद संवाददाताओं ने जब सोशल मीडिया में चल रहे '#MeToo' अभियान में विदेश राज्य मंत्री अकबर पर आरोपों के बारे में पूछा तो स्वराज बिना कुछ कहे चलीं गईं।
 
ALSO READ: #METOO में फंसे मोदी के मंत्री, लगा यौन उत्पीड़न का आरोप...
 
बाद में सूत्रों ने बताया कि यह मामला अकबर के मंत्री के रूप में व्यवहार से जुड़ा नहीं है और न ही इसका मंत्रालय से कोई लेना-देना है। चूंकि यह मामला पूरी तरह से व्यक्तिगत है इसलिए सबको लगता है कि इस बारे में अकबर ही कुछ बोल सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि अकबर का बयान आने के बाद ही विदेश मंत्री कुछ बोल सकती हैं।
यौन शोषण का लगा है आरोप : अकबर पर दो महिला पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2017 में एक महिला पत्रकार ने आपबीती बताई थी, जिसके मुताबिक उसके बॉस ने उसे होटल के कमरे में उसे जॉब इंटरव्यू के लिए बुलाया था।
 
ALSO READ: #METOO 'संस्कारी बाबूजी' आलोकनाथ पर मशहूर लेखिका, निर्देशक, निर्माता ने लगाए रेप और यौन प्रताड़ना के आरोप
हार्वे विन्सिटन्स ऑफ द वर्ल्ड नाम से लिखे पोस्ट में कहा कि अकबर ने होटल के कमरे में उनका इंटरव्यू लिया और उन्हें शराब पीने की पेशकश की। उन्होंने बिस्तर पर उनके पास बैठने को कहा। पोस्ट में कहा गया कि  अकबर अश्लील फोन कॉल्स, मैसेज और असहज टिप्पणी करने में माहिर हैं। अकबर ने हिन्दी गाने भी गाए थे। अकबर कई अखबार और पत्रिकाओं में संपादक रह चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Malegaon blast : मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया, साध्वी प्रज्ञा का बड़ा खुलासा

Rahul Gandhi : राहुल गांधी को अरुण जेटली की धमकी का क्या है सच, बेटा बोला- उनका निधन तो 2019 में हो गया था

Prajwal Revanna : युवा सांसद बन बटोरी थीं सुर्खियां, 50 महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोप, ऐसे हुआ प्रज्वल रेवन्ना कांड का खुलासा

लोकसभा चुनाव में धांधली नहीं होती तो मोदी पीएम भी नहीं होते, राहुल ने सीटों का आंकड़ा भी दिया

राजनाथ की राहुल को चुनौती, फोड़ दो सबूतों का एटम बम

UP के 14 जिले बाढ़ की चपेट में, 80 हजार लोग प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

तेजस्वी यादव के EPIC नंबर पर बवाल, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, मांगा Voter ID Card

UP : प्रयागराज में बाढ़ का कहर, मंत्री नंदी ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

आंध्रप्रदेश में बड़ा हादसा, ग्रेनाइट खदान में गिरी चट्टान, 6 प्रवासी मजदूरों की मौत

पंजाब में खोले जाएंगे 200 नए 'आम आदमी क्लीनिक', मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया ऐलान

अगला लेख