राजस्थान की एक और अंजू, पाकिस्तान जाने की कोशिश में नाबालिग पकड़ाई

Webdunia
शनिवार, 29 जुलाई 2023 (01:46 IST)
Minor reached Jaipur to go to Pakistan: जयपुर हवाई अड्डे पर सुरक्षा कर्मियों ने शुक्रवार को बिना किसी कागजात के पाकिस्तान जाने के लिए पहुंची नाबालिग लड़की को पुलिस को सौंप दिया।
 
एयरपोर्ट थाना के प्रभारी दिगपाल सिंह ने बताया कि सीकर के श्रीमाधोपुर निवासी लड़की बिना किसी कागजात के शुक्रवार को पाकिस्तान जाने के लिये जयपुर हवाई अड्डे पहुंची। उन्होंने बताया कि लड़की ने पूछताछ में बताया कि वह इंस्टाग्राम पर दोस्त बने एक युवक से मिलने के लिये पाकिस्तान जाने हवाई अड्डे आई।
 
परिजनों को सूचना दी : सिंह ने बताया कि लड़की के पास कोई कागजात नहीं था। वहीं, जयपुर से पाकिस्तान के लिए कोई उड़ान सेवा नहीं है। उन्होंने बताया कि लड़की के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके यहां पहुंचने पर लड़की को उन्हें सौंप दिया जाएगा। 
 
बताया जा रहा है कि शुरुआती पूछताछ में लड़की ने खुद को पाकिस्तानी और अपना नाम गजल बताया था। लेकिन, जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो असलियत सामने आई। 
 
खुद को बताया पाकिस्तानी : पुलिस के मुताबिक लड़की के पास कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। बारहवीं पास लड़की के पास फोन भी नहीं था। उसकी असलम लाहौरी नामक युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। लड़की के मुताबिक असलम की और भी लड़कियों से दोस्ती है। 
 
हाल में राजस्थान के अलवर की 34 वर्षीय एक विवाहित महिला अंजू अपने मित्र से मिलने पाकिस्तान गई। उसके पास वैध पासपोर्ट था। अंजू पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर जिले में नसरुल्ला से मिलने गई है। दोनों फेसबुक के जरिए दोस्त बने थे। (एजेंसी/वेबदुनिया) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

UP से बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, क्या है राजस्थान में मौसम का हाल?

वीजा पर चीन का बड़ा फैसला, 74 देशों के नागरिकों को मिलेगा फायदा

ट्रंप ने 14 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, 2 मित्र राष्‍ट्रों पर कितने टैक्स की मार?

बागेश्वर धाम के पास बड़ा हादसा, छत गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत

मुठभेड़ में मारा गया गोपाल खेमका मर्डर केस के आरोपी, शूटर को दी थी बंदूक

अगला लेख