Weather Updates : राजस्थान में कड़ाके की सर्दी से मामूली राहत, माउंट आबू में पारा माइनस 1.5 डिग्री

Webdunia
रविवार, 20 दिसंबर 2020 (17:30 IST)
जयपुर। राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की सर्दी से मामूली राहत मिली है, जहां बीती शनिवार रात न्यूनतम तापमान माउंट आबू में माइनस 1.5 डिग्री व चुरू में मामूली सुधार के साथ 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों में राजस्थान के ज्यादातर भागों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने और सोमवार से राज्य में शीतलहर से राहत मिलने का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग के अनुसार बीती रात राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मैदानी इलाकों में चुरू में यह मामूली सुधार के साथ 1.6 डिग्री रहा। इसके अलावा सीकर में 2.0 डिग्री, भीलवाड़ा में यह 2.8 डिग्री, पिलानी में 2.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 4.0 डिग्री, वनस्थली में 5.2 डिग्री, गंगानगर में 5.9 डिग्री व कोटा में 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में अधिकतर स्थानों पर धूप खिलने से दिन के अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और यह 22.0 से 27.4 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। राजधानी जयपुर में रात का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा हालांकि रविवार को भी सुबह से ही अच्छी धूप खिली रही। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य शीतलहर से राहत मिलने की संभावना जताई है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

अगला लेख