कौन है मिशा जिसने दरगाह में कव्‍वाली की धुन पर जिम्नास्टिक्‍स कर खड़ा कर दिया विवाद, टि‍क्‍की और इंस्‍टाग्राम पर हैं लाखों फॉलोअर्स

Webdunia
शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 (12:53 IST)
अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जिम्‍नास्‍ट‍िक करती एक लड़की का वीडि‍यो वायरल हो रहा है। 15 सेकंड की इस रील के बारे में सोशल मीडि‍या में जमकर चर्चा हो रही है। इसे लेकर अब तो वि‍वाद भी शुरू हो गया है।

बुर्का पहने इस लड़की का वीडियो वायरल होने के बाद दरगाह कमेटी ने इसकी शिकायत थाने में की है और लड़की पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

आखि‍र क्‍या है मामला?
दरअसल, मिशा नाम की एक लड़की ने 15 सेकेंड की रील बनाई थी। इसमें वह काले कपड़े में बॉलीवुड गाने पर जिम्नास्टिक्स करते हुए दिख रही है। इसका वीडियो को लड़की ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया है। वीडियो जब दरगाह कमेटी के पदाधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने इस पर नाराजगी जताई।

मीडि‍या रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार देर रात दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अमीन पठान के निर्देश पर सहायक नाजिम ने दरगाह थाने में शिकायत भेजी। इसमें बताया कि लड़की ने TIKKI एप्लिकेशन पर बने मिशा ऑफिशियल अकाउंट पर यह वीडियो अपलोड किया है। वीडियो सामने आने के बाद दरगाह से जुडे लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।

कमेटी ने दरगाह थाने में शिकायत देकर बताया कि 15 सेकंड के वीडियो में लड़की जामा मस्जिद के शाही घाट वाली तरफ से आस्ताना शरीफ को देखते हुए कव्वाली की धुन पर जिम्नास्टिक्स करती दिख रही है। कमेटी का कहना है कि वीडियो में गुंबद तरफ लड़की का पैर गया है। इससे दरगाह की आस्था को ठेस लगी है। धार्मिक भावनाओं को भड़काने और दरगाह की गरिमा को ठेस पहुंचाने पर कार्रवाई की जाए।

TIKKI सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिशा की ऑफिशियल आईडी पर 1 लाख 57 हजार फॉलोअर्स है। वहीं इंस्टाग्राम आईडी पर 3 लाख 70 हजार फॉलोअर्स है। लड़की के इन अकाउंट पर जिम्नास्टिक्स के कई वीडियो भी हैं। मिशा ने अजमेर के अलावा जयपुर शहर के टूरिस्ट प्लेस पर भी जिम्नास्टिक्स करते हुए के कई वीडियो अपलोड किए हैं, जिस पर उन्हें सोशल मीडिया पर सैकड़ों लाइक्स मिलते रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या पर दुनिया रह जाएगी दंग, टूट जाएगा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, जानें क्या इंतजाम

क्यों पीथमपुर में ही जलेगा यूनियन कार्बाइड का कचरा, किस प्रक्रिया से होगा नष्ट, वेबदुनिया के सवाल पर क्या बोले संभागायुक्त दीपक सिंह

Waqf Amendment Bill : वक्फ समिति ने राजग के सभी संशोधन किए स्वीकार, विपक्ष के सुझावों को किया खारिज

Maha Kumbh 2025 : क्या महाकुंभ में स्नान से खत्म होगी गरीबी, कैमरे के सामने त्रिवेणी संगम में डुबकी की होड़, शाह की गंगा डुबकी पर खरगे का कटाक्ष

राहुल गांधी ने BJP-RSS पर आंबेडकर, संविधान का अपमान करने का लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

RG Kar मामले में वकील का दावा, दोषी रॉय को मौत की सजा नहीं चाहते पीड़िता के माता-पिता

शिवभक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी! श्रद्धालु फिर कर सकेंगे कैलाश मानसरोवर की यात्रा

Mahakumbh में भड़के श्रद्धालु, तोड़े बेरिकेड्‍स, पुलिस से धक्कामुक्की, SDM की गाड़ी फोड़ी

मानहानि मामले में संदीप दीक्षित बोले- नहीं चलाऊंगा मुकदमा, आतिशी और संजय सिंह के सामने रखी यह शर्त

चेन्नई के तटों पर सैकड़ों कछुओं की मौत, जानिए क्या है वजह...

अगला लेख