दिल्ली में प्रदूषण की आपात स्थिति, धुंध से छुटकारा मिलने के आसार नहीं

Webdunia
गुरुवार, 9 नवंबर 2017 (21:08 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में आज लगातार तीसरे दिन घना धुंध छाया रहा और मौसमविदों ने कल भी इसी तरह के हालात बने रहने का अनुमान व्यक्त किया है। तड़के दृश्यता का स्तर 200 मीटर था लेकिन शाम साढ़े पांच बजे के बाद यह बढ़ कर 800 मीटर हो गया।
 
एक मौसम अधिकारी ने बताया, ‘अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’ आर्द्रता का स्तर 98 और 31 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।
मौसमविद ने कल सुबह में कुछ इलाकों में हल्का धुंध छाए रहने लेकिन कुछ अन्य इलाकों में घना धुंध छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
 
अधिकारी ने बताया, ‘अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 और 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है।’ इस सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी में घना धुंध छाया हुआ है जिसके कारण अधिकारियों ने रविवार तक स्कूलों को बंद रखने और कुछ उपायों की श्रृंखला के तहत पार्किंग शुल्क चार गुणा बढ़ाने की घोषणा की है।
 
आज लगातार तीसरे दिन दिल्ली में ‘प्रदूषण आपातकाल’ की स्थिति बनी रही और धुंध के विषाक्त चादर ने शहर को ढंक लिया है। यह स्थिति अगले 48 घंटे तब बने रहने की संभावना है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख