अरुण जेटली का हाल जानने के लिए AIIMS पहुंचे अमित शाह

Webdunia
शुक्रवार, 16 अगस्त 2019 (23:57 IST)
नई दिल्ली। पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली की तबीयत जानने के लिए देर रात गृहमंत्री अमित शाह AIIMS पहुंचे। शाह के साथ स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। पूर्व वित्तमंत्री जेटली 9 अगस्त से एम्स के आईसीयू में भर्ती हैं। नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर अरुण जेटली के स्वास्‍थ्य का हाल जाना। खबरों के मुताबिक जेटली की हालत नाजुक बताई जा रही है।
 
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने 9 अगस्त के बाद से उनके स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर कोई बुलेटिन जारी नहीं किया है। सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत के बाद 9 अगस्त को अरुण जेटली को एम्स में भर्ती किया गया था। शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एम्स जाकर अरुण जेटली के स्वास्थ्य का हाल जाना था।
 
इसी वर्ष मई में जेटली को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। मई 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद जेटली को वित्त और रक्षा मंत्रालय का प्रभार दिया गया था। वे 2014 में 6 महीने रक्षामंत्री रहे। अरुण जेटली सरकार के प्रमुख संकटमोचक के तौर पर कार्य करते रहे हैं। स्वास्थ्य कारणों को लेकर उन्होंने 2019 लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: विश्व गुरु का माहौल पूरी तरह फेल हुआ, लोकसभा में बोलीं डिंपल यादव

भारत के शहरों को जलवायु क़हर से बचने के लिए कसनी होगी कमर

जियो ने लॉन्च किया एआई रेडी क्लाउड कम्प्यूटर Jio PC

ग़ाज़ा में भुखमरी और व्यापक कुपोषण के बढ़ते प्रमाण

खरगे बोले कांग्रेस ने पाकिस्तान के 2 टुकड़े किए, बताओ आपने क्या किया..

अगला लेख