Publish Date: Thu, 30 May 2019 (14:21 IST)
Updated Date: Thu, 30 May 2019 (14:59 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में एक भव्य सामारोह में शपथ ग्रहण लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके कैबिनेट के सहयोगी भी शपथ लेंगे। वहीं शपथ ग्रहण से पहले प्रधानमंत्री शाम 4 बजे संभावित मंत्रियों के साथ चाय पर चर्चा करेंगे। वहीं जिन सांसदों को मंत्री बनाए जाना है उनको फोन के जरिए सूचना दी गई है।
मोदी कैबिनेट में सबसे अधिक मंत्री उत्तर प्रदेश से बनने जा रहे हैं तो मंत्रिमंडल में वरिष्ठ और युवा चेहरों का सांमजस्य भी देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं मोदी सरकार में कौन बनेगा मंत्री...
उत्तर प्रदेश- राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, जनरल वीके सिंह, अनुप्रिया पटेल, संजीव बालियान, मेनका गांधी, महेश शर्मा, मुख्तार अब्बास नकवी, साध्वी निरंजन ज्योति, संतोष गंगवार
बिहार – रविशंकर प्रसाद, रामविलास पासवान , गिरिराज सिंह, आरसीपी सिंह,
राजस्थान – राज्यवर्धन सिंह राठौर, अर्जुन राम मेघवाल
बंगाल – बाबुल सुप्रियो
महाराष्ट्र - नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, रामदास अठावले, अरविंद सावंत, प्रकाश जावड़ेकर
मध्य प्रदेश – नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, थावरचंद गहलोत
गुजरात –पुरुषोतम रुपाला, मनसुखलाल मावढिया
जम्मू कश्मीर – जितेंद्र सिंह
तेलंगाना -. किशन रेड्डी
पंजाब –हरसिमरत कौर
कर्नाटक – सदानंद गौड़ा
उड़ीसा – धर्मेद्र प्रधान
हरियाणा – कृष्णपाल सिंह गुर्जर
अरुणाचल प्रदेश - किरिण रिजिजू
आंध्र प्रदेश – निर्मला सीतारमण
उत्तराखंड –रमेश पोखरियाल निशंक