Publish Date: Thu, 30 May 2019 (12:40 IST)
Updated Date: Thu, 30 May 2019 (13:44 IST)
नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी गुरुवार शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि आज अगर अटलजी होते तो बहुत खुश होते।
नरेन्द्र मोदी ने अटलजी को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने इस महान नेता को याद कर एक ट्वीट भी किया। अपने ट्वीट में मोदी ने कहा कि आज यदि अटलजी होते तो वे बहुत खुश होते।
मोदी ने लिखा, 'हम अपने प्यारे अटलजी को हर पल याद करते हैं। वे अगर आज होते तो बीजेपी को देश की जनता की सेवा को मिले शानदार अवसर को देखकर बेहद खुश होते। अटलजी के जीवन और उनके कार्यों से सीख लेते हुए गुड गवर्नेंस और लोगों के जीवन में सुधार लाने की कोशिश करते रहेंगे।'