Publish Date: Wed, 29 May 2019 (21:47 IST)
Updated Date: Wed, 29 May 2019 (21:50 IST)
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम 7 बजे दोबारा देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री के साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री के मंत्रिमंडल में कौन शामिल होगा कौन नहीं इस पर सस्पेंस बना हुआ है।
इधर मंत्रिमंडल के गठन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बीच दो बार लंबी चर्चा हो चुकी है, वहीं बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता नीतिश कुमार के साथ अमित शाह की बैठक हो चुकी है। अब तक मंत्रिमंडल को लेकर जो तस्वीर साफ हुई है उसमें एक बात साफ है कि पिछले कार्यकाल के सभी बड़े मंत्री एक बार राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शपथ लेते हुए दिखाई दे सकते हैं।
मोदी सरकार में वित मंत्री रहे अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करने की गुजारिश की है, वहीं सुषमा स्वराज और उमा भारती को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। दोनों ही नेताओं ने इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था ऐसे में दोनों के मंत्री बनाए जाने की संभावना कम है।
मंत्रिंमडल को लेकर को जो सबसे बड़ा सवाल है कि क्या भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मोदी कैबिनेट में मंत्री बनेंगे या पहले की तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे, वहीं सहयोगी दलों में जेडीयू और शिवसेना के कोटे से दो-दो मंत्री और अकाली दल, अपना दल और एआईडीएमके से एक सांसद मंत्री बनेंगे। खबर है कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ 40 से 50 मंत्री भी शपथ लेंगे।
मोदी सरकार का संभावित मंत्रिमंडल
1. अमित शाह
2. राजनाथ सिंह
3. नितिन गडकरी
4. निर्मला सीतारमण
5. स्मृति ईरानी
6. जनरल वीके सिंह
7. संतोष गंगवार
8. अनुप्रिया पटेल
9. रामविलास पासवान
10. पीयूष गोयल
11. रविशंकर प्रसाद
12. मेनका गांधी
13. रीता बहुगुणा जोशी
14. सुखबीर सिंह बादल
15. रामकृपाल यादव
16. अश्विनी चौबे
17. राजीव रंजन
18. नरेंद्र सिंह तोमर
19. थावरचंद्र गेहलोत
20. वीरेंद्र खटीक
21. प्रहलाद पटेल
22. विनय सहस्त्रबुद्धे
23. एसपी सिंह बघेल
24. अरविंद सांवत
25. धर्मेंद्र प्रधान
26. जेपी नड्डा
27. सत्यदेव पचौरी
28. प्रकाश जावडेकर
29. अर्जुन मेघवाल
30. राजवर्धन सिंह राठौर
31. मुख्तार अब्बास नकवी
32. जीतेंद्र सिंह
33. बाबुल सुप्रियो
34. जयंत सिन्हा
35. सत्यपाल सिंह
36. संजीव बालियान
37. डॉ. हर्षवर्धन
38. दिलीप घोष
39. राहुल सिन्हा
40. किरण रिजिजू
41. प्रहलाद जोशी
42. तेजस्वी सूर्या
43. अनिल बलूनी
44. पुरुषोतम रूपाला
45. सुरेश प्रभु
विशेष प्रतिनिधि
Publish Date: Wed, 29 May 2019 (21:47 IST)
Updated Date: Wed, 29 May 2019 (21:50 IST)