एक्शन में मोदी सरकार 2.0, मंत्रियों को कहा 9.30 तक पहुंचें दफ्तर

Webdunia
गुरुवार, 13 जून 2019 (09:30 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब एक्शन में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में सभी से कहा कि वे सुबह साढ़े 9 बजे दफ्तर पहुंचे, घर से काम करने से बचें और लोगों के लिए उदाहरण पेश करें।
 
बैठक के बाद सूत्रों ने बताया कि नई सरकार के मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ मंत्रियों से कहा कि वे नए मंत्रियों को साथ लेकर चलें। राज्य मंत्रियों को बड़ी भूमिका देने की बात करते हुए मोदी ने कहा कि कैबिनेट मंत्रियों को उनके साथ महत्वपूर्ण फाइलें साझा करनी चाहिए। इससे उत्पादकता बढ़ेगी।
 
समय पर दफ्तर पहुंचने पर जोर देते हुए मोदी ने कहा कि सभी मंत्री वक्त पर दफ्तर पहुंचें और कुछ मिनट का वक्त निकालकर अधिकारियों के साथ मंत्रालय के कामकाज की जानकारी लें। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को दफ्तर आना चाहिए और घर से काम करने से बचना चाहिए। साथ ही उन्हें पार्टी सांसदों और जनता से भी मिलते रहना चाहिए। 
 
उन्होंने कहा कि वे लोग अपने-अपने राज्य के सांसदों के साथ मुलाकात के जरिए यह सिलसिला शुरू कर सकते हैं। उन्होंने इस पर भी जोर दिया कि एक मंत्री और सांसद में बहुत फर्क नहीं है। मोदी ने प्रत्येक मंत्रालय की पंचवर्षीय योजना पर भी बात की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Record High: सोने की कीमत में धुआंधार तेजी, 1650 रुपए उछलकर 1 लाख के करीब पहुंचा, अब कितने हो गए दाम?

National Herald case : चिदंबरम ने सोनिया गांधी और राहुल का किया बचाव, बोले- इस राजनीतिक हमले को कांग्रेस करेगी नाकाम

UP में 8 साल से 73 लैपटॉप की निगरानी कर रहे हैं 2 कांस्टेबल, दिया जा चुका है 54 लाख रुपए वेतन

क्या है Karnataka Ex DGP ओमप्रकाश हत्याकांड का सच, कौन करता था किसको टार्चर, बेरहमी से कत्ल का क्या है राज

Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

सभी देखें

नवीनतम

2025 Kawasaki Ninja 650 : सस्ती स्पोर्ट्स बाइक मचाने आई तूफान, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

चीन का डबल अटैक : बोइंग जेट लौटाए, अत्याधुनिक स्टील्थ फाइटर J-36 और J-50 से अमेरिका को चुनौती!

FBI निदेशक काश पटेल ने अमेरिका में आतंकी हरप्रीत की गिरफ्तारी पर कहा, न्याय किया जाएगा

पूरी बिल्डिंग को बम से उड़ा दूंगा, Bombay High Court को आया ई-मेल, मची अफरा-तफरी

मराठवाड़ा में किसानों की आत्‍महत्‍या का आंकड़ा हैरान कर देगा, 3 महीनों में इतने किसानों ने दी जान

अगला लेख