CAA पर गृह राज्यमंत्री का संसद में जवाब, सरकार ने मांगा 6 माह का समय

Webdunia
मंगलवार, 27 जुलाई 2021 (15:04 IST)
मुख्‍य बिंदु
  • कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का सवाल- CAA के नियमों को अधिसूचित करने की अंतिम तारीख तय हुई या नहीं
  • CAA पर सरकार ने मांगा 6 माह का समय
  • गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा- CAA को 12 दिसंबर 2019 को अधिसूचित किया गया था
  • यह 10 जनवरी 2020 को प्रभाव में आ गया था
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के नियम बनाने के लिए 6 महीने का समय और मांगा है। मंत्रालय ने मंगलवार को संसद को यह जानकारी दी।
 
मंत्रालय ने राज्यसभा और लोकसभा की समितियों से 9 जनवरी 2022 तक समय बढ़ाने की मांग की है। CAA पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक और उत्पीड़न का शिकार हुए हिंदू, पारसी, सिख, ईसाई, जैन और बौद्ध समुदाय को भारतीय नागरिकता हासिल करने की अनुमति देता है।
 
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने पूछा था कि सीएए के नियमों को अधिसूचित करने की अंतिम तारीख तय हुई या नहीं। उन्होंने तारीख तय ना होने की स्थिति में मंत्रालय से कारण भी पूछा था।
 
इस पर गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि सीएए को 12 दिसंबर 2019 को अधिसूचित किया गया था और यह 10 जनवरी 2020 को प्रभाव में आ गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: केदारनाथ में इमरजैंसी लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा टूटा

भारत पाकिस्तान सीजफायर पर बोले ट्रंप, बड़ी सफलता का श्रेय मुझे कभी नहीं मिलेगा

थरूर बोले, राष्ट्रीय हित में सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह को अभयदान मिलने की इनसाइड स्टोरी

NIA को बड़ी सफलता, मुंबई एयरपोर्ट से ISIS स्लीपर सेल के 2 सदस्य गिरफ्तार

अगला लेख