त्रिपुरा में भाजपा की सरकार, क्या बोले मोदी...

Webdunia
शुक्रवार, 9 मार्च 2018 (14:22 IST)
अगरतला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज त्रिपुरा में नई भाजपा सरकार को केंद्र के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया और कहा कि तरक्की के रास्ते पर पूरा देश राज्य के साथ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार का मूल मंत्र विकास, सुशासन, लोगों की भागीदारी और सबका साथ सबका विकास होगा।
 
त्रिपुरा में पहली भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के पास अवसर और क्षमता है जिनका प्रदेश के विकास के लिए इस्तेमाल करना होगा।
 
यहां असम राइफल्स ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं त्रिपुरा के लोगों से अपील करता हूं कि आइए, हम राज्य को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएं ताकि हम लोगों की जिंदगी बदल सकें। मैं यह आश्वासन देना चाहता हूं कि विकास के रास्ते पर त्रिपुरा को केंद्र सरकार का पूर्ण समर्थन और सहयोग रहेगा तथा यह सहयोग सहकारी संघवादपर आधारित होगा।'
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैंने बतौर प्रधानमंत्री कई बार पूर्वोत्तर का दौरा किया है और मैं आप लोगों को बताना चाहता हूं कि भारत पूर्वोत्तर के साथ है, भारत पूर्वोत्तर के मसलों को समझता है और हर भारतीय पूर्वोत्तर के लोगों के साथ खड़ा है। 
 
इससे पूर्व, बिप्लब कुमार देब ने मुख्यमंत्री के रूप में और जिश्नू देब बर्मन ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सात अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की जिनमें आईपीएफटी के प्रमुख एन सी देबबर्मा भी शामिल हैं। प्रदेश की पहली भाजपा सरकार वाम मोर्चे के 25 साल के शासन को समाप्त करके सत्ता में आई है।
 
शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी ने भी भाग लिया।
 
भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, गुजरात के विजय रूपानी, मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान, असम के सर्वानंद सोनोवाल, झारखंड के रघुवर दास तथा कई अन्य जानी मानी हस्तियों ने भी समारोह में शिरकत की। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से तबाह की न्यूक्लियर साइट्स, ट्रंप ने कहा ईरान में शांति होगी या त्रासदी

ईरान-इजराइल युद्ध का भारत के व्यापार पर क्‍या होगा असर, विशेषज्ञों ने जताई यह राय

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

सभी देखें

नवीनतम

रपटे या पुल-पुलिया पर बाढ़ का पानी हो तो पार न करें, CM मोहन यादव की जनता से अपील

Strait of Hormuz : ईरान ने उठाया बड़ा कदम, संसद में पास हो गया होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का प्रस्ताव, भारत पर कितना असर

क्या ऑपरेशन मिडनाइट हैमर से अमेरिका ने बर्बाद कर दिया ईरान का परमाणु मिशन, पेंटागन का बड़ा दावा

Operation Sindhu : ईरान से अब तक 1400 से ज्‍यादा भारतीयों को निकाला

Air India का बड़ा फैसला, उड़ानों की घटाई संख्या, बताई ये वजह

अगला लेख