मोदी ने केवडिया में आरोग्य वन, एकता मॉल, बच्चों के लिए पोषक पार्क का उद्घाटन किया

Webdunia
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020 (16:01 IST)
केवडिया (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निकट नवनिर्मित आरोग्य वन, एकता मॉल और बच्चों के लिए पोषक पार्क का उद्घाटन किया। आरोग्य वन में 15 एकड़ में औषधीय गुणों से युक्त पौधे लगाए गए हैं। इसमें 380 प्रजाति के 5 लाख पेड़ हैं। योग व आयुर्वेद को ध्यान में रखते हुए इसका विकास किया गया।
ALSO READ: दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे PM मोदी, समुद्री विमान सेवा व जंगल सफारी का करेंगे उद्घाटन
दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री ने पहले गांधीनगर में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल और गुजराती सिनेमा के सुपरस्टार नरेश कनोडिया व उनके संगीतकार भाई महेश कनोडिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां से प्रधानमंत्री केवडिया पहुंचे और आरोग्य वन का लोकार्पण किया। उन्होंने राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के साथ इसका अवलोकन भी किया।
ALSO READ: PM मोदी ने आतंकी हमलों की निंदा की, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम फ्रांस के साथ
प्रधानमंत्री ने एकता मॉल का भी उद्घाटन किया। इस मॉल में भारत की मौजूदा हस्तकलाओं और पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है। यहां पर पूरे देश से आए उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक उसका उद्देश्य एकता का संदेश देना है। यह मॉल 35 हजार वर्गफुट में फैला हुआ है। मॉल में 20 एम्पोरियम हैं, जो प्रत्येक राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। एकता मॉल को केवल 110 दिनों में निर्मित किया गया है।
 
प्रधानमंत्री ने बच्चों के लिए पोषक पार्क का भी उद्घाटन किया। उन्होंने पार्क का भ्रमण किया और बच्चों को आकर्षित करने वाली विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया। यह दुनिया का पहला प्रौद्योगिकी आधारित पार्क है जो 35 हजार वर्गफुट में फैला हुआ है। पार्क में एक न्यूट्री ट्रेन की भी व्यवस्था है, जिसके स्टेशन के नाम भी काफी रोचक रखे गए हैं। जिनके फलशाखा गृहम, पायोनागिरी, अन्नपूर्णा, पोषण पुराण, स्वस्थ भारत नाम दिए गए हैं। प्रधानमंत्री ने न्यूट्री ट्रेन की सवारी करते हुए विभिन्न स्टेशनों का मुआयना किया।
 
इस पार्क का उद्देश्य विभिन्न गतिविधियों के जरिए पोषक भोजन के प्रति जागरूकता फैलाना है। पार्क में इसके लिए मिरर मेज, 5डी वर्चुअल रियल्टी थिएटर और ऑगमेंटेंड रियल्टी गेम की भी व्यवस्था की गई है। मार्च में कोरोनावायरस महामारी फैलने के बाद से मोदी का अपने गृह राज्य गुजरात का यह पहला दौरा है। इस दौरान वह केवडिया और अहमदाबाद के बीच समुद्री विमान सेवा की शुरुआत भी करेंगे।
 
वह सरदार पटेल जुओलॉजिकल पार्क जंगल सफारी का उद्घाटन करेंगे, जो भारत के लौहपुरुष की 182 मीटर लंबी प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास स्थित है। मोदी अपनी यात्रा के दौरान स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को 31 अक्टूबर को उनकी जयंती के दिन स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाकर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख