सरकार ने क्यों दी सलाह, मांसाहार और सेक्स से दूर रहें गर्भवती महिलाएं...

Webdunia
बुधवार, 14 जून 2017 (13:37 IST)
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार के आयुष मंत्रालय ने गर्भवती महिलाओं को सलाह दी है कि वे मांसाहार न करें साथ ही सेक्स से भी दूर रहें। मंत्रालय ने महिलाओं अंडा न खाने की भी सलाह दी है।
 
इसके पीछे मंत्रालय का तर्क है कि यदि महिलाएं इससे बचेंगी तो वे स्वस्थ बच्चे को जन्म देंगी। मंत्रालय की यह सलाह इन दिनों चर्चा का विेषय बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के बीच केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने कुछ दिन पहले ‘मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य’ नाम की एक बुकलेट जारी की थी। इसमें महिलाओं को सेहतमंद बच्चे पाने के लिए कई तरह सलाह दी गई हैं। इसमें कहा गया है कि गर्भवती महिलाओं को मांसाहार और सेक्स से दूर रहना चाहिए। 
 
महिलाओं को बुकलेट में कुछ और भी सलाह दी गई हैं। इसमें कहा गया है कि अपने आसपास की दीवारों पर सुंदर तस्वीरें लगाने के साथ ही महिलाओं को गुस्से और बुराई से भी दूर रहना चाहिए। उन्हें इस दौरान महापुरुषों की जीवनियां पढ़नी चाहिए। हालांकि इस बुकलेट को तैयार करने वाली टीम में शामिल डॉक्टर ईश्वर आचार्य का कहना है कि बुकलेट में बताई गईं बातें केवल सुझाव मात्र हैं। दूसरी ओर मंत्री श्रीपाद नाईक ने कहा कि महिलाओं को सेक्स से दूर रहने की सलाह नहीं दी गई है। बुकलेट में उन योगासनों को शामिल किया गया है, जिनसे गर्भवती महिलाओं को फायदा हो।

Gold Rate : सोना हुआ रिकॉर्ड तोड़ महंगा, कीमत 85,000 के पार, चांदी के दाम भी बढ़े

पैसा लो और स्वीडन से जाओ, प्रवासियों को दिए जाएंगे 34000 डॉलर

महाकुम्भ में अघोरी बाबा को मिली रशियन, अनोखी प्रेम कहानी को देख क्या कह रहे हैं लोग

Maha Kumbh 2025 : भगदड़ में हजारों लोग मारे गए, डेड बॉडी पानी में डाल दी, क्या महाकुंभ का सच छुपा रही है सरकार

ग्लोबल फायर इंडेक्स की लिस्ट जारी, पाकिस्तान को बड़ा झटका, जानिए कहां है भारत?

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर

मध्यप्रदेश में 7 मार्च से लगेंगे भगोरिया हाट, होली से पहले हजारों आदिवासी उल्लास में डूबेंगे

दिल्ली में थम गया चुनाव प्रचार, 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को तय होगा कुर्सी किसकी

Delhi Election 2025: उंगली पर न लगवाएं स्याही, अरविंद केजरीवाल ने वोटर्स को क्यों किया आगाह, किसे बांटे स्पाई और बॉडी कैमरे

करीब 22 हजार EPFO सदस्यों को मिली अधिक पेंशन

अगला लेख