क्यों की नोटबंदी, मोदी ने खोला राज...

Webdunia
मंगलवार, 7 फ़रवरी 2017 (14:37 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी के अपने फैसले को सही ठहराते हुए मंगलवार को कहा कि स्वच्छ भारत की तरह ही देश की  अर्थव्यवस्था को भी साफ सुथरा बनाने का यह एक बड़ अभियान है, जिसे सही समय पर शुरू किया गया है।
 
मोदी ने संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि इस बात से  कोई भी इंकार नहीं कर सकता की देश में नकदी के प्रचलन के कारण कालेधन की एक समानांतर अर्थव्यवस्था पनप चुकी थी। इसका कुचक्र ऐसा था कि  संसाधनों की कमी न होने के बावजूद गरीबों को उनका हक नहीं मिल रहा था। आर्थिक संपन्नता का फायदा चंद लोग उठा रहे थे, वही गरीबों का हक छीन  रहे थे। कालाधन देश के साथ ही विदेशों में भी जमा हो रहा था। इस चलन को कहीं तो बंद करना था, किसी को तो आगे आना था इसलिए उन्होंने इसकी  पहल की।
 
प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के समय को लेकर विपक्ष के आरोपों पर कहा कि नोटबंदी बिना सोचे समझे लिए गया निर्णय नहीं था। यह तभी लाई गई  जब अर्थव्यवस्था दुरुस्त थी और उन्हें यह पता था कि यह नोटबंदी के प्रभाव को झेल जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि अर्थव्यवस्था कमजोर होती तो वह  यह कदम नहीं उठाते। उन्होंने इस संदर्भ में डॉक्टर और मरीज का उदाहरण पेश करते हुए कहा कि कोई भी डॉक्टर तब तक ऑपरेशन के लिए तैयार नहीं  होता जब तक मरीज का शरीर उसे झेलने लायक नहीं हो। उन्होंने इस पर विपक्षी सदस्यों की टिप्पणी पर कहा कि मैं केाई भी काम हड़बड़ी में नहीं करता।  इस बात को समझने के लिए आपको मोदी का अध्ययन करना पड़ेगा।

 
 

Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

कुर्बानी के बकरे पर लिखा ‘राम’, भड़के हिंदू संगठन, मुंबई पुलिस ने किया इलाज

दिल्ली जलसंकट को लेकर आप भाजपा आमने सामने, BJP ने किया शहर भर में प्रदर्शन

NEET के 7 माफियाओं की पुलिस को तलाश, पेपर लीक में 11 परीक्षार्थियों से पूछताछ करेगा EOU

पश्चिम बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को मारी टक्कर, 15 की मौत, 60 घायल

लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हार पर बोले विवेक तनखा, पार्टी को नई लीडरशिप की जरूरत

अगला लेख