चक्रवात 'तौकते' से निपटने की चुनौती को लेकर मोदी करेंगे बैठक

Webdunia
शनिवार, 15 मई 2021 (11:24 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चक्रवात 'तौकते' से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उनके मुताबिक इस बैठक में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अधिकारियों समेत केंद्र सरकार के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे।

ALSO READ: सावधान, आज भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा तौकते, गुजरात में मचा सकता है तबाही
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को कहा कि अरब सागर में बने दबाव के क्षेत्र के 17 मई को अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने और 1 दिन बाद इसके गुजरात तट को पार करने की संभावना है। मौसम स्थिति गहरे दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गई है और इसके शनिवार सुबह तक चक्रवाती तूफान 'तौकते' में तब्दील होने की संभावना है। फिर इसके शनिवार रात तक अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।
 
आईएमडी के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने कहा कि 16-19 मई के बीच पूरी संभावना है कि यह 150-160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ एक अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा। हवाओं की रफ्तार बीच-बीच में 175 किलोमीटर प्रति घंटा भी हो सकती है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने पश्चिमी तटीय राज्य को सतर्क किया है तथा एनडीआरएफ के 53 दलों को राहत व बचाव कार्य के लिए लगाया है। तूफान को 'तौकते' नाम म्यांमार ने दिया है जिसका मतलब छिपकली होता है। इस साल भारतीय तट पर यह पहला चक्रवाती तूफान होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर होगी शुरू, चीन के साथ विमान सेवा पर भी बनी सहमति

Gold Rate : सोना क्‍या और बढ़ेगा, कहां तक जाएगा, अभी खरीदना कितना सही, जानिए सवालों के जवाब

Indian Economy : भारतीय अर्थव्यवस्था 3 साल में जर्मनी और जापान को छोड़ देगी पीछे, नीति आयोग के सीईओ ने जताया अनुमान

Gold : तमिलनाडु के 21 मंदिरों ने क्यों पिघला दिया 1,000 किलो सोना

SC की इस टिप्‍पणी पर भड़के उपराष्‍ट्रपति धनखड़, बोले- अदालतें आदेश नहीं दे सकतीं, यह लोकतंत्र के खिलाफ

सभी देखें

नवीनतम

Madhya Pradesh : थलसेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने की मुख्‍यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात

कर्नाटक में सीईटी परीक्षा केंद्र पर छात्रों से जनेऊ उतारने के लिए कहे जाने पर हुआ विवाद

ये हैं दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की नई लिस्ट, क्या कायम है अमेरिका का दबदबा? जानिए भारत का नंबर

मध्यप्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष का एलान जल्द, बड़ा सवाल किसके सिर सजेगा ताज?

Chhattisgarh: कुत्ता खरीदने के लिए पैसे नहीं दिए तो मां की हथौड़ा मारकर हत्या

अगला लेख