Hanuman Chalisa

भागवत बोले, वाजपेयी ने निकाल लिया था कश्मीर मसले का हल

Webdunia
मंगलवार, 23 अगस्त 2016 (10:31 IST)
आगरा। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के राज में कश्मीर मुद्दा सुलझने की कगार पर था, लेकिन बाद की सरकारों ने वाजपेयी के प्रयासों को आगे नहीं बढ़ाया। भागवत का यह बयान ऐसे समय आया है, जब सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि इस मुद्दे का राजनीतिक हल ही संभव है।
 
भागवत ने रविवार को आगरा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कश्मीरी लोग पाकिस्तान के साथ नहीं रहना चाहते। उन्होंने कहा कि हमें कश्मीर में लोगों के बीच राष्ट्रीयता की भावना विकसित करनी चाहिए।
 
इस मौके पर उन्होंने वाजपेयी के प्रयासों को याद करते हुए कहा कि वाजपेयी कश्मीर मुद्दे का समाधान करने के करीब पहुंच गए थे, लेकिन बाद की सरकारों ने उनके प्रयासों को आगे नहीं बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अगर यह सरकार दो साल और सत्ता में रहती तो कश्मीर समस्या का समाधान हो जाता।
 
इसी कार्यक्रम में भागवत ने हिंदुओं से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की थी। उन्‍होंने कहा था कि दूसरे धर्म वाले जब इतने बच्चे पैदा कर रहे हैं तो आप क्‍यों नहीं?

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख