देश के भविष्य को लेकर कभी कोई संदेह नहीं : मोहन भागवत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 18 जुलाई 2024 (17:52 IST)
Mohan Bhagwat's statement about the future of the country : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह देश के भविष्य को लेकर कभी चिंतित नहीं रहे, क्योंकि कई लोग इसकी बेहतरी के लिए सामूहिक रूप से काम कर रहे हैं। भागवत यहां गैर-लाभकारी संगठन विकास भारती द्वारा आयोजित ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता बैठक को संबोधित कर रहे थे।
ALSO READ: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया आरक्षण का समर्थन
उन्होंने कहा, देश के भविष्य को लेकर कोई संदेह नहीं है, अच्छी चीजें होनी चाहिए, इसके लिए सभी मिलकर काम कर रहे हैं, हम भी प्रयास कर रहे हैं। भागवत ने कहा कि भारत के लोगों का अपना स्वभाव है और कई लोग बिना किसी नाम या ख्याति की इच्छा के देश के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा, हमारे यहां पूजा की अलग-अलग पद्धतियां हैं, क्योंकि हमारे यहां 33 करोड़ देवी-देवता हैं और 3800 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं और यहां तक ​​कि खानपान की आदतें भी भिन्न हैं। भिन्नता के बावजूद हमारा मन एक है और अन्य देशों में ऐसा नहीं मिल सकता।
ALSO READ: मोहन भागवत के वक्तव्यों को कैसे देखें
उन्होंने कहा कि आजकल तथाकथित प्रगतिशील लोग समाज को कुछ देने में विश्वास करते हैं, जो कि भारतीय संस्कृति में पहले से ही निहित है। उन्होंने कहा, ऐसा कहीं भी शास्त्रों में नहीं लिखा है, लेकिन पीढ़ी दर पीढ़ी यह हमारे स्वभाव में है। भागवत ने गांव के कार्यकर्ताओं से समाज के कल्याण के लिए अथक प्रयास करने का भी आग्रह किया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Haryana Assembly Elections : क्या हरियाणा विधानसभा चुनाव में चल पाएगा राहुल गांधी का चंडीगढ़ वाला फॉर्मूला

MP : नीमच में जनसुनवाई में अजगर की तरह रेंगता पहुंचा शख्स, बनाई सबूतों और आवेदनों की लंबी माला

देश के 4 राज्‍यों में बाढ़ से हाहाकार, Mansoon Shifting का ये कैसा पैटर्न, बारिश ने क्‍यों धारण किया रौद्र रूप?

CM योगी आदित्यनाथ का सनसनीखेज दावा, अब क्या जवाब देंगे अखिलेश यादव?

नींद से बंपर कमाई, क्या आपको भी कमाना है 10 लाख रुपए, जानिए कैसे

सभी देखें

नवीनतम

AICC की बैठक में बोले खरगे और राहुल, BJP व RSS की विभाजनकारी राजनीति से लड़ना हमारी जिम्मेदारी

गा‌जियाबाद के मदरसे में 13 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी मौलवी गिरफ्तार

दुश्मन पर कहर बनकर टूटेंगे फ्यूचर रेडी कॉम्बेट व्हीकल्स, सेना के लिए 1.45 लाख करोड़ के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

जम्मू कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी

Haryana assembly polls 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और AAP के बीच कहां फंस रहा है पेंच

अगला लेख