सारी दुनिया का धर्म एक ही है : मोहन भागवत

Webdunia
शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023 (00:07 IST)
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि पंथ ओर संप्रदाय अलग-अलग हो सकते हैं, मगर सारी दुनिया का धर्म एक ही है। भागवत ने कहा कि धर्म अलग-अलग समय में अलग-अलग तरह से बताया गया है। सब दिखते भी अलग-अलग हैं लेकिन उनका मकसद एक ही है। यदि धर्म का अंत होगा तो सृष्टि समाप्त हो जाएगी।
 
भागवत ने सहारनपुर जिले के सरसावां कस्बे में श्रीकृष्ण मन्दिर के भूमि पूजन कार्यक्रम को विशेष अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कहा, सारी दुनिया का धर्म एक ही है। धर्म अलग-अलग समय में अलग-अलग तरह से बताया गया है। सब दिखते भी अलग-अलग हैं लेकिन धर्म एक ही है। उनका मकसद एक ही है। हम सब एक हैं और एक ही रहेंगे।
 
उन्होंने कहा, संत भी अलग-अलग संप्रदाय के होते हैं लेकिन भीतर से सब एक हैं। जब हम धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म हमारी रक्षा करता है। पूरी सृष्टि को धर्म की आवश्यकता है। हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है। हम सभी से दोस्ती का भाव लेकर चलते है। यदि धर्म का अंत होगा तो सृष्टि समाप्त हो जाएगी।
 
संघ प्रमुख भागवत ने गुरुवार को सहारनपुर के सरसावा पहुंचकर श्री कृष्ण ज्ञान मन्दिर के भूमि पूजन एवं संत सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। वहीं सहारनपुर की पंत विहार कॉलोनी स्थित श्री कृष्ण ज्ञान मन्दिर के रजत जयंती महोत्सव में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि संतों के सम्मेलन से हमारा जीवन बदलेगा। पूरी दुनिया में शान्तिपूर्ण माहौल बनेगा।
 
सहारनपुर के सरसावां में विश्व स्तरीय श्रीकृष्ण मन्दिर बनाया जा रहा है। अभी दो बीघा भूमि में मन्दिर का शुभारम्भ हो रहा है; भविष्य में मन्दिर का दायरा और अधिक बढ़ाया जा सकता है। भागवत के कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के व्यापक प्रबन्ध किए थे। इन कार्यक्रमों के बाद सर संघचालक दिल्ली रवाना हो गए।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

सभी देखें

नवीनतम

Congress Meeting : ऑपरेशन सिंदूर से लेकर एयर इंडिया प्लेन क्रैश तक, मानसूत्र सत्र में सरकार को इन मुद्दों पर घेरेगी कांग्रेस

राज ठाकरे ने किया खुलासा, कब करेंगे उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन

पिथौरागढ़ में भीषण हादसा, यात्रियों से भरी जीप खाई में गिरी, 8 की मौत, 5 घायल

यूक्रेनी लोगों ने अमेरिकी सहायता का स्वागत किया, पुतिन को 50 दिन की मोहलत को बहुत लंबा बताया

भाषा विवाद के बीच चन्द्रबाबू नायडू का बड़ा बयान, दिया नरसिंह राव का उदाहरण

अगला लेख