Mansoon Alert: हिमाचल में 48 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट, देशभर में एक्‍टि‍व हुआ मानसून

Webdunia
सोमवार, 12 जुलाई 2021 (17:06 IST)
नई दिल्‍ली, देश में मॉनसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। पहाड़ी इलाकों में जोरदार बारिश से हालात खराब हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बादल फटने के कारण जमकर तबाही हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने हिमाचल में अगले 48 घंटों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही बादल फटने का अंदेशा भी जाहिर किया है। अगले 48 घंटों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधान रहने की अपील की है।

उत्तर भारत में मॉनसून एक्टिव मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट के जेनामानी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि राजस्थान और पंजाब के कुछ हिस्सों तक मॉनसून पहुंच चुका है। दिल्ली में स्थिति अनुकूल है। वहीं, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मॉनसून एक्टिव है, जिसमें हिमाचल और उत्तराखंड शामिल हैं। सोमवार को हिमाचल के कांगड़ा जिले के भागसुनाग में बादल फटने से भयंकर तबाही मच गई। अचानक बादल फट जाने के कारण यहां पर नदियों में पानी ज्यादा हो गया है और बहाव तेज़ होने के कारण नदियां उफान पर हैं। ऐसे में नदियों के आसपास बसे सभी गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख