दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय, अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना

Webdunia
सोमवार, 26 जून 2017 (08:38 IST)
पुणे। दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों आगे बढ़ने के लिए स्थिति पूरी तरह अनुकूल है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्यप्रदेश, बिहार के शेष भागों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और भागों की ओर आगे बढ़ने की संभावना है।
 
इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले चार-पांच दिनों के दौरान तेजी से गुजरात, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के शेष भागों, पूरे हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत पश्चिमोत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में बढ़ने की संभावना है।
 
पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा जबकि हिमाचल प्रदेश और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में यह सामान्य से अधिक रहा। हालांकि पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे काफी कम और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और गुजरात क्षेत्र और पूर्व मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में सामान्य से नीचे रहा।       
देश के मैदानी इलाकों में सबसे अधिक तापमान पश्चिम राजस्थान जैसलमेर में 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देश के अन्य हिस्सों में तापमान सामान्य रहा। दक्षिण पश्चिम मानसून ओडिशा, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक और केरल में सक्रिय है।
 
ओडिशा, कोंकण और गोवा और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान बेहद भारी बारिश होने के आसार हैं जबकि गुजरात राज्य, तटीय कर्नाटक और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। अंडमान और निकोबार द्वीप, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा का भी अनुमान है।
 
उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, सौराष्ट्र और कच्छ, मैराथवाडा, रायलसीमा, तमिलनाडु और उत्तर आंतरिक कर्नाटक मुख्य रूप से पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू और कश्मीर में मौसम शुष्क रहा। (वार्ता)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख