19 जुलाई से संसद का मानसून सत्र, समापन 13 अगस्त को

Webdunia
शुक्रवार, 2 जुलाई 2021 (20:30 IST)
नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र आगामी 19 जुलाई से आरंभ होगा और 13 अगस्त तक चलेगा। आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं।
 
लोकसभा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 17वीं लोकसभा का छठा सत्र 19 जुलाई (सोमवार) को आरंभ होगा। सत्र का समापन 13 अगस्त (शुक्रवार) को हो सकता है।
 
राज्यसभा के आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने राज्यसभा की बैठक को 19 जुलाई को आहूत किया है। सत्र का समापन 13 अगस्त को होना है।
 
अधिकारियों ने बताया कि मानसून सत्र का आयोजन कोविड संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए होगा और सामाजिक दूरी का ख्याल रखा जाएगा। दोनों सदनों की बैठक एक ही समय पर होगी।
 
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, लोकसभा के 444 और राज्यसभा के 218 सदस्यों को टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है। राज्यसभा की ओर से बताया गया है कि इस सत्र में कुल 19 बैठकें होंगी।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख