उत्तर भारत में मानसून का इंतजार बढ़ा, स्थितियां अनुकूल नहीं

Webdunia
बुधवार, 16 जून 2021 (18:47 IST)
नई दिल्ली। मॉनसून के राजस्थान, गुजरात के शेष हिस्से, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली तक पहुंचने के लिए वायुमंडल संबंधी स्थितियां अब भी अनुकूल नहीं हैं। यह जानकारी बुधवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी।
 
आईएमडी के महानिदेशक एम. महापात्र ने कहा कि ये स्थितियां मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल नहीं हैं। चक्रवातीय सर्कुलेशन पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में बना हुआ है और वहां पश्चिमी विक्षोभ की भी स्थिति है।
 
ईएमडी ने कहा कि मानसून के राजस्थान, गुजरात के शेष हिस्से, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली पहुंचने के लिए वायुमंडलीय स्थिति अनुकूल नहीं है। बहरहाल, आईएमडी ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्तमान चक्रवातीय स्थिति के कारण मानसून उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में अगले 5 दिनों में धीरे-धीरे पहुंच सकता है।
 
मॉनसून पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पहुंच गया है। मानसून की उत्तरी सीमा दीव, सूरत, नंदरबार, भोपाल, नौगोंग, हमीरपुर, बाराबंकी, बरेली, सहारनपुर, अंबाला और अमृतसर से गुजर रही है। केरल में समय से दो दिन के विलंब के बाद 3 जून को पहुंचे दक्षिण पश्चिम मानसून ने तेजी से बड़े हिस्से को कवर किया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Indore में हेलमेट पर cctv कैमरा लगाकर घूम रहा राजू, चौंका देगी पूरी कहानी

भारतीय कर रहे ज्‍यादा नमक का सेवन, इन बीमारियों का बढ़ रहा खतरा, ICMR रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Bihar polls: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के 'सूत्र' को बताया 'मूत्र', बयान पर मचा बवाल

Imran Khan : क्‍या जेल से रिहा होंगे इमरान खान, PTI पार्टी ने शुरू किया आंदोलन

Uttarakhand में क्यों पड़ी ‘ऑपरेशन कालनेमि’ की जरूरत? अब CM पुष्कर सिंह धामी ने खुद दिया जवाब

सभी देखें

नवीनतम

मंगल ग्रह के सबसे बड़े 'पत्थर' की धरती पर हो रही नीलामी, 14 करोड़ मील की दूर तय कर पहुंचा, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

पाकिस्तान में गूंजा जय श्री राम, मुस्लिम कलाकारों ने किया अभिनय, माहौल हुआ राममय

अब समोसा- जलेबी पर लगेगी सिगरेट जैसी वॉर्निंग, जानें क्यों होगा ऐसा?

चुनाव से पहले हत्याओं ने बिहार को दहलाया, आपराधिक घटनाओं ने कानून व्यवस्था संबंधी बढ़ाई चिंता

अगर आपकी प्राइवेट फोटो या वीडियो बिना इजाजत इंटरनेट पर वायरल हो जाए तो तुरंत हटवाने के लिए करें ये काम

अगला लेख