Weather Update : प्रचंड गर्मी से मिलेगी राहत, समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून, 15 मई तक अंडमान पहुंचने की उम्मीद

Webdunia
गुरुवार, 12 मई 2022 (21:02 IST)
नई दिल्ली। Weather Update : इस वर्ष कई राज्यों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा है। देश के अधिकतर उत्तरी भाग और पश्चिमी हिस्सों में अप्रैल 2022 के दौरान प्रचंड गर्मी पड़ी थी और भीषण लू का भी सामना करना पड़ा था। प्रचंड गर्मी के बीच राहतभरी खबर सामने आई है। देश में इस साल दक्षिण पश्चिमी मानसून समय से पहले आ सकता है और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पहली मौसमी बारिश 15 मई को होने की संभावना है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बयान में बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून के 15 मई 2022 के आसपास दक्षिणी अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में पहुंचने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार विस्तारित पूर्वानुमानों में सतत रूप से समय से पूर्व मानसून आने की अनुकूल परिस्थितियां बनने और इसके केरल के ऊपर और फिर उत्तर की ओर बढ़ने के संकेत मिले हैं।
1 जून को होता है आगमन : समय से पहले मानसून आने से देश के अधिकतर हिस्सों में लोगों को राहत मिलेगी जो पिछले एक पखवाड़े से अधिक समय से भीषण गर्मी से बेहाल हैं। सामान्य रूप से केरल में मानसून का आगमन 1 जून को होता है। 
 
मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिन अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। द्वीपसमूह में 14 से 16 मई के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, 15 और 16 मई को दक्षिण अंडमान सागर में हवा 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : भूस्खलन के कारण 1 दिन के निलंबन के बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू

LIVE: दिल्ली के 20 स्कूलों में बम की धमकी, दहशत में छात्र

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, पुलिस जुटी जांच में

Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

अगला लेख